यूपी के हाथरस जिले में सोमवार देर शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अमरीश ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। हाथरस एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि 2018 में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक महीने बाद आरोपी को जमानत दे दी गई। इसके बाद दोनों परिवार में मनमुटाव बना रहा।

लखनऊ. यूपी के हाथरस जिले में सोमवार देर शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अमरीश ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। हाथरस एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि 2018 में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक महीने बाद आरोपी को जमानत दे दी गई। इसके बाद दोनों परिवार में मनमुटाव बना रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी में गुस्से में आकर की फायरिंग
कल दोनों परिवार की महिलाएं मंदिर गई थी। उसी दौरान मनमुटाव बढ़ने पर दोनों परिवारों ने अन्य जनों को वहां बुलाया। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी, जिसमें 1 व्यक्ति घायल हुआ, अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्या है हाथरस केस?
मृतक ने जुलाई 2018 में गौरव शर्मा के खिलाफ अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। तब गौरव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। 

जमानत पर छूटा था आरोपी
एक महीने बाद आरोपी जमानत पर छूट गया था। आरोपी तभी से रंजिश रखे हुए था। घटनावाले दिन गौरव की पत्नी और मौसी गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां मृतक की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। तभी इनमें कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद आरोपी गौरव और मृतक अमरीश भी वहां पहुंच गए। दोनों के बीच यहां हाथापाई हुई। लेकिन मामला शांत हो गया। फिर गौरव खेत पर पहुंचा और अमरीश की हत्या कर दी।

डीएसपी रुचि गुप्ता ने बताया पुलिस ने गौरव सहित 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी पकड़ लिया गया है। आरोपी ने फोन पर हत्या की धमकी दी थी। आरोपी के वापस लेने का दबाव बना रहा था।