अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब तीन घंटे बैठक हुई। यूक्रेन की लड़ाई समाप्त करने पर डील नहीं हुई। मुंबई में भारी बारिश के चलते जल जमाव हुआ है। भूस्खलन ने दो लोगों की जान ली है।

Morning Bulletin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने 3 घंटे बैठक की, लेकिन यूक्रेन की जंग रोकने को लेकर डील नहीं हो सकी। दूसरी ओर मुंबई में भारी बारिश के चलते दो लोगों की मौत हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप को चेताया

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने बैठक के बाद 12 मिनट का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है। कुछ पर बनना बाकी है। वहीं, पुतिन ने यूरोप को चेतावनी दी कि शांति के इन प्रयासों को बाधित नहीं करें।

मुंबई में बारिश के चलते दो लोगों की मौत

मुंबई में शुक्रवार की रात भारी बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में जलभराव है। विक्रोली में भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' पर की पुष्पांजलि अर्पित

16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि अर्पित की।

धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी 

पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान कृष्ण के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी है। इस्कॉन मंदिरों में भी इस अवसर पर भारी भीड़ है। मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में हजारों भक्त पूजा करने आए हैं।

किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ से 60 की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ से 60 लोगों की मौत हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “करीब 60 शव बरामद हुए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। बचाव और राहत अभियान समाप्त होने के बाद, जांच करेंगे कि क्या प्रशासन कोई एहतियाती कदम उठा सकता था, जब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है।”