10:09 AM (IST) Nov 09
अमित शाह ने हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक बुलाई

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक बुलाई है। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, आईबी चीफ अरविंद कुमार और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

10:08 AM (IST) Nov 09
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उनके अलावा बेंच में शामिल 2 और जज कोर्ट पहुंच चुके हैं।

10:08 AM (IST) Nov 09
कोर्ट का फैसला सभी को मानना चाहिए- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा- सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को मानना चाहिए। इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। हम सभी से अपील करते हैं कि नकारात्मक माहौल न बनाएं, सौहार्द बनाए रखा जाए।

09:22 AM (IST) Nov 09
नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राम मंदिर हम सभी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना चाहिए। हमें आगे भी शांति और सौहार्द से रहना है। 

09:21 AM (IST) Nov 09
सबको फैसला स्वीकार करना चाहिए- बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा राम देव ने कहा कि पूरा देश न्यायतंत्र पर भरोसा करता है। हम सभी को अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।

09:15 AM (IST) Nov 09
अमन और अहिंसा पर कायम रहना हमारा कर्तव्य- प्रियंका

प्रियंका ने लिखा, ''जैसा कि आप सबको पता है, अयोध्या मामले पर आज उच्चतम न्यायालय का फैसला आने वाला है। इस घड़ी में न्यायालय का जो भी निर्णय हो, देश की एकता, सामाजिक सद्भाव, और आपसी प्रेम की हजारों साल पुरानी परम्परा को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने आगे लिखा, ये महात्मा गांधी का देश है। अमन और अहिंसा के संदेश पर कायम रहना हमारा कर्तव्य है।

08:53 AM (IST) Nov 09
सुप्रीम कोर्ट के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम। इलाके में धारा 144 लागू। 

08:44 AM (IST) Nov 09
संघ प्रमुख भागवत 1 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे

संघ प्रमुख मोहन भागवत 1 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की।

08:17 AM (IST) Nov 09
हमें न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, हमें न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है। मैं अपील करता हूं कि सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानें और शांति बनाए रखें। 

07:38 AM (IST) Nov 09
उप्र, राजस्थान, कर्नाटक और मप्र में स्कूल कॉलेज बंद

उप्र, राजस्थान, कर्नाटक और मप्र में स्कूल कॉलेज बंद। अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद।

 

07:33 AM (IST) Nov 09
अयोध्या में कड़ी सुरक्षा

07:32 AM (IST) Nov 09
राजस्थान के भरतपुर में इंटरनेट बंद

अयोध्या पर फैसले को देखते हुए राजस्थान के भरतपुर में कल सुबह 6 बजे तक इंटरनेट पर लगी रोक। 

07:30 AM (IST) Nov 09
चीफ जस्टिस की अगुआई में 5 जजों की बेंच सुना रही है फैसला

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोवडे, जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अब्दुल नजीर की बेंच सुबह 10.30 बजे फैसला सुनाएगी।