सुशांत सिंह राजपूत केस में वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने बताया, सुशांत सिंह की तीन बहनें मुझसे मिली और बोलीं कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए ताकि रिया को इससे फायदा मिले।  

"नई दिल्ली/पटना. सुशांत सिंह राजपूत केस में वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने बताया, सुशांत सिंह की तीन बहनें मुझसे मिली और बोलीं कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए ताकि रिया को इससे फायदा मिले। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है सुशांत की इंश्योरेंस पॉलिसी का एंगल?
विकास सिंह ने बताया, कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता। बता दूं ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। ये अभियुक्त को बचाने की कोशिश है। अगर ये आज के बाद नहीं रुका तो चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।

- विकास सिंह ने कहा, सुशांत के पिता और परिवार ने ये फैसला लिया है कि कोई भी किताब, फिल्म और सीरियल अगर सुशांत के ऊपर लिखी जाएगी तो इसके लिए उनके पिता की लिखित मंजूरी लेनी पड़ेगी। उनकी अनुमति के बिना कुछ भी बनाने पर उनके खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।

"