सोशल मीडिया पर निर्मला सीतारमण के खिलाफ कहे गए शब्दों की निंदा हो रही है। इस मामले में भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा कि मैं निर्मला सीतारमण के खिलाफ कहे गए शब्दों की निंदा करता हूं।

दिल्ली. तमिलनाडु के भाजपा नेता अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर निर्मला सीतारमण के खिलाफ बोले गए शब्दों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। यह डीएमके की स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

इस मामले पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक भाजपा नेता ने कहा कि अभी जो वीडियो अन्नमलाई जी हमारे तमिलनाडु के अध्यक्ष ने शेयर किया है। उसमें दिखाई देता है कि कैसे डीएमके कैसे एक महिला विरोधी मानसिकता को अधिक बल देता है। डीएमके ने ऐसे व्यक्ति को प्लेटफार्म दिया है। जिसने निर्मला सीतारमण जी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ये पहली बार नहीं है। ऐसी लगातार टिप्पणियां आती रही है। डीएमके का ये चरित्र बन गया है। पार्टी का विरोध करते करते महिलाओं का विरोध करना उनका चरित्र बन चुका है। इस पर कार्रवाई होना चाहिये।

Scroll to load tweet…