गुजरात के वडोदरा में पुरुष दोस्त के साथ गरबा खेलने निकली लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने लड़की के दोस्त को बंधक बना लिया था।

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में अपने पुरुष दोस्त के साथ नवरात्रि का मेला देखने निकली एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। लड़की दोस्त के साथ जा रही थी तभी कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को रोका। उसके प्रेमी को बंधक बनाया गया फिर लड़की के साथ गैंगरेप किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना नवरात्रि की रात हुई। गुजरात में इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने के लिए घर से निकलते हैं। वडोदरा (ग्रामीण) के एसपी रोहन आनंद ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11 बजे लक्ष्मीपुरा इलाके में अपने बचपन के दोस्त से मिलने गई थी।

भायली इलाके में सुनसान सड़क पर पांच लोगों ने लड़की को रोका

एसपी ने कहा, "दोनों स्कूटी पर सवार होकर भायली इलाके से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक वाहन पांच लोगों ने उन्हें सुनसान सड़क पर रोक लिया। कुछ देर बाद पांच में से दो लोग चले गए। बाकी बचे तीन लोगों ने लड़के को बंधक बनाया और लड़की के साथ रेप किया।"

उन्होंने कहा, "घटना के बाद लड़की ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। तकनीकी निगरानी और अन्य तरीकों का उपयोग कर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए टीमें बनाई गईं हैं।"

महाराष्ट्र के पुणे में भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि गुजरात सरकार ने इस साल नवरात्रि के दौरान गरबा उत्सव के समय पर प्रतिबंध हटा दिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने रात्री गश्ती बढ़ा दी है। इसके बाद भी सुनसान इलाकों में हो रही अपराध की घटनाओं ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। इसी तरह की एक घटना गुरुवार रात महाराष्ट्र के पुणे के बाहरी इलाके में घटी थी। 21 साल की महिला के साथ तीन अज्ञात लोगों ने रेप किया था। उसके प्रेमी को बांधकर पीटा गया था।

यह भी पढ़ें- चिप्स के बहाने 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, प्रवासी मजदूर गिरफ्तार