तेलंगाना में पति ने मटन पकाने से मना करने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। मामूली बात पर हुआ झगड़ा बना हत्या का कारण। पुलिस जांच में जुटी।

Telangana Horror Murder: तेलंगाना के महबुबाबाद में मंगलवार की रात एक पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 35 साल की मलोथ कलावती के रूप में हुई है। कलावती का पति मटन खाना चाहता था। वह मटन खरीदकर घर लाया और कलावती से कहा कि इसे पका दो। कलावती किसी बाद से पहले से नाराज थी। उसने मटन पकाने से मना कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा, पुलिस कर रही मामले की जांच

इतनी से बात से पति इस कदर गुस्सा हुआ कि वह कलावती से झगड़ने लगा। कलावती की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी की हत्या दामाद ने की है। दोनों के बीच रात में झगड़ा हुआ था। घटना के समय आसपास दूसरे लोग नहीं थे। दामाद ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला।

घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोग इस घटना के बाद से सकते में है। वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि मामूली सी बात के लिए कोई कैसे पत्नी की हत्या कर सकता है।