राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के लिए प्रशासन को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए

नैहाटी: पश्चिम बंगाल में उस पटाखा फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया-

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारखाने के मालिक नूर हुसैन को शुक्रवार रात जिले के अमदांगा इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ दुर्घटनावश हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम नूर हुसैन से पूछताछ कर रहे हैं।’’

 राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा- 

उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम शनिवार को विस्फोट स्थल का दौरा करेगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के लिए प्रशासन को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे आरोप हैं कि कारखाने में देसी बम बनाए जा रहे थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)