MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • पढ़ाई में मन नहीं लगा, हाईस्कूल फेल हुए, किसानी कठिन था लेकिन एक महीना पहले खेती में ऐसा लगा जैकपॉट कि कमा लिए 1.8 करोड़ रुपये

पढ़ाई में मन नहीं लगा, हाईस्कूल फेल हुए, किसानी कठिन था लेकिन एक महीना पहले खेती में ऐसा लगा जैकपॉट कि कमा लिए 1.8 करोड़ रुपये

यह कहानी तेलंगाना के मेडक क्षेत्र के कौडिपल्ली गांव के रहने वाले बी महिपाल रेड्डी की है। एक महीना पहले तक किसानी से बहुत लाभ नहीं मिलने से चिंतित रहने वाले महिपाल की खुशी का ठिकाना नहीं है।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 22 2023, 07:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

Tomato change the destiny of Farmer: पढ़ाई में मन नहीं लगता लेकिन माता-पिता के दबाव में स्कूल जाते। हाईस्कूल तक किसी तरह पहुंचे। हाईस्कूल में फेल हो गए। नौकरी कहीं मिलती नहीं। जीवन की गाड़ी को खींचने के लिए किसानी का फैसला किया। हालांकि, यह और भी कठिन काम था। मेहनत और लागत तो अधिक लेकिन रिटर्न न के बराबर। धान की खेती से कोई खास लाभ न था। लेकिन कहते हैं न किस्मत एक दिन पलटती जरुर है। टमाटर की कीमत ऐसी चढ़ी कि मानों कारु का खजाना ही हाथ लग गया। डेढ़ महीना में ही पौने दो करोड़ रुपये कमा लिया और खेतों में अभी भी 40 प्रतिशत टमाटर बचे हैं।

26
Image Credit : pexels

महिपाल रेड्डी इसे वरदान मानते हैं। हालांकि, लोगों का मानना है कि उनको बाजार की स्थिति का ज्ञान होने का भरपूर लाभ मिला है। पूरे देश में जब टमाटर की कीमतें चढ़ी तो आपूर्ति में व्यापक स्तर पर कमी आई। रेड्डी को इसका फायदा मिला और वह राज्य में अपनी शर्तों पर डिमांड को पूरा करने लगे। आलम यह कि उन्होंने 100 रुपये से अधिक मूल्य पर अपनी फसल बेची।

36
Image Credit : google

बी.महिपाल रेड्डी ने बताया कि इस सीजन में 8 एकड़ टमाटर की फसल मैंने उगाई। 15 अप्रैल को बुवाई की और 15 जून तक फल आना शुरू हो गया। मेरी फसल ए ग्रेड थी। हालांकि, अत्यधिक वर्षा की वजह से काफी नुकसान हुआ लेकिन अभी तक एक महीना में ही 1.8 करोड़ रुपये कमा चुका हूं। वैसे अभी भी 40 प्रतिशत फसल मेरा खेत में है।

46
Image Credit : google

किसान रेड्डी के पास 100 एकड़ के आसपास जमीन है। चार साल पहले ही चालीस एकड़ में सब्जियां और टमाटर उगाना शुरू किया। वह बाकी में अभी भी धान की खेती करते हैं।

56
Image Credit : Asianet News

रेड्डी बताते हैं कि वह टमाटर की खेती से पहले भी अच्छी कमाई करते रहे हैं। दो लाख रुपये प्रति एकड़ उस फसल को उगाने का खर्च आता है। नार्मल सीजन में भी यह अच्छा रिटर्न देता है। इस बार वह टमाटर के 7000 हजार से अधिक बॉक्स बेच चुके हैं। प्रत्येक बॉक्स 25 किलोग्राम का है।

66
Image Credit : Asianet News

महिपाल रेड्डी किसानी में नई टेक्निक के प्रयोग को अच्छा मानते हैं। इससे किसानी की लागत कम होती और आय में वृद्धि होती। वह बताते हैं कि इस बार वह ड्रोन से फसलों पर छिड़काव कर रहे हैं। इससे उपज बेहतर होने के साथ कॉस्ट में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर में महिलाओं को न्यूड परेड कराने के बाद आइजोल में मैतेई कम्युनिटी को खतरा: मिजोरम के पूर्व विद्रोहियों ने राज्य छोड़ने की दी धमकी

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गैस संकट के बीच अच्छी खबर, LPG लेकर भारत के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा पहला जहाज; जानें 1 बार में भरे जा सकेंगे कितने सिलेंडर
Recommended image2
Now Playing
Ravi Kishan: 'दीदी जा रही हैं-मोदी जी आ रहे हैं', सांसद रवि किशन की बड़ी भविष्यवाणी
Recommended image3
भारत की पांडुलिपि विरासत की खोज शुरू, देशभर की पांडुलिपियों की मैपिंग के लिए संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया 3 महीने का कैम्पेन
Recommended image4
Puducherry Chunav 2026: पुडुचेरी की सियासत का बाहुबली कौन? जानें NDA-DMK गठबंधन की ताकत और कमजोरियां
Recommended image5
Weather Alert: अगले 24 घंटे संभलकर! 25 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, यूपी-बिहार वाले अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved