भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने के लिए तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंच गए हैं। तीन राफेल लड़ाकू जेट विमानों का तीसरा बैच बुधवार शाम फ्रांस से नॉनस्टॉप उड़ान भरने के बाद भारत पहुंचा। अब भारत में 11 राफेल विमान हो गए हैं।

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने के लिए तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंच गए हैं। तीन राफेल लड़ाकू जेट विमानों का तीसरा बैच बुधवार शाम फ्रांस से नॉनस्टॉप उड़ान भरने के बाद भारत पहुंचा। अब भारत में 11 राफेल विमान हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7000 किमी. की उड़ान भरी
तीनों राफेल विमान 7000 किमी. की उड़ान भरकर भारत पहुंचे। यह बैच भारतीय वायुसेना को राफेल विमानों की डिलीवरी का तीसरा सेट है। वायु सेना ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 59,000 करोड़ की लागत से कुल 36 विमानों का आदेश दिया था। 

Scroll to load tweet…

आसमान में ही फ्यूल भरा गया
तीनों राफेल लड़ाकू विमान 7 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर पूरा कर भारत पहुंचे हैं। रास्ते में UAE की वायुसेना द्वारा आसमान में ही फ्यूल भरा गया। भारतीय वायुसेना ने राफेल में फ्यूल भरने पर UAE की वायुसेना को धन्यवाद किया।

29 जुलाई को आया था पहला बैच
5 राफेल जेट का पहला बैच 29 जुलाई 2020 को भारत आया था। तीन राफेल जेट का दूसरा बैच 3 नवंबर को भारत आया था।