कोरोना की वजह से देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। लॉकडाउन के बाद पहला शुक्रवार पड़ा, जब लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान देश में अलग-अलग हिस्सों में नमाज की अलग तस्वीरें देखने को मिलीं।

नई दिल्ली. कोरोना की वजह से देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। लॉकडाउन के बाद पहला शुक्रवार पड़ा, जब लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान देश में अलग-अलग हिस्सों में नमाज की अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। जहां एक तरफ दिल्ली के चांदनी चौक में लाल कुआं की महिलाओं ने सामाजिक दूरी बनाते अपने घर पर ही नमाज अदा की। वहीं श्रीनगर में ही ऐसा ही देखने को मिला। श्रीनगर की सारी मस्जिदें बंद क दी गई हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी सभी लोगों से ये अपील की है कि वो अपने घर पर ही नमाज अदा करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश के बालाघाट में मस्जिद में ताला लगा
मध्य प्रदेश के बालाघाट की मदीना मस्जिद में ताला लगा दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि घर पर ही नमाज अदा करें। हालांकि राजधानी भोपाल में मस्जिद और घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर रहे 60 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

यूपी के गोरखपुर में मस्जिद में नमाज अदा हुई, लेकिन कंडीशन थी
यूपी के गोरखपुर में मस्जिद में ही नमाज हुई, लेकिन एक कंडीशन रखी गई थी। दरअसल यहां पर लगभग सभी मस्जिदों में केवल पांच से सात लोगों ने ग्रुप बनाकर नमाज अदा की। बाकी कुछ लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। 

लखनऊ में करीब 800 मस्जिदों में नहीं पढ़ी गई नमाज
लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरूओं और मौलानाओं की अपील पर करीब 800 छोटी- बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज नही पढ़ी गई। हजारों मुसलमानों ने घरों में ही नमाज अदा की।

रांची में घरों पर की गई नमाज
रांची में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में लॉकडाउन रहा। लोगों ने घरों में नमाज अदा की। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर देशभर के उलेमाओं के निर्देश पर जुमे की नमाज के दौरान रांची की सभी मस्जिदों में लॉकडाउन रहा।