सार

Weird Wheelchair Design: सोशल मीडिया पर एक अनोखी व्हीलचेयर वायरल हो रही है। इसे देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर इसे बनाया कैसे और किसके लिए बनाया गया है।

Weird Wheelchair Design: सोशल मीडिया बेहद अनोखी दुनिया है। यहां हर दिन कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती है जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाते हो कि आखिर इतना दिमाग लोग लाते कहां से हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक व्हीलचेयर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह आखिर इस पर क्या प्रतिक्रिया दें।

व्हीलचेयर देख भड़के लोग

अब तक आपने दो तरह की व्हीलचेयर देखी होगी एक जिसे कंट्रोलर के जरिए चलाया जाता है और दूसरा किसी की मदद से धक्का देकर चलाया जाता है। पर अब सोशल मीडिया पर एक अनोखी व्हीलचेयर वायरल हो रही है जो बाकी व्हीलचेयर से बिल्कुल अलग है। इस व्हीलचेयर में नीचे साइकिल की तरह पैडल और चेन लगी हुई है। चेन पीछे जाकर एक रॉड से जुड़ी है, जो पहियों को घुमाने के लिए डिजाइन की गई है। सोचने वाली बात ये है कि बनाने वाले ने आखिर क्या सोचकर ये व्हीलचेयर बनाई होगी। जिसे चलने में दिक्कत है वह पैडल मारकर इसे कैसे चलाएगा।

 

View post on Instagram
 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "बनाने वाले को नरक में वीआईपी सीट मिलेगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इस पर कुछ ना बोलना ही बेहतर है।"यह अनोखी व्हीलचेयर Instagram पर pintu_80143 नामक अकाउंट से पोस्ट की गई है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या शैतान की पूजा करता था साहिल शुक्ला? Crime Patrol से भी खौफनाक Meerut का Saurabh Murder Case