पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर रविवार को उपचुनाव हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। भाजपा और आप दोनों ने सभी सीटें जीतने का दावा किया है।

नई दिल्ली. पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों के उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को वोटिंग जारी है। कोरोना के मद्देनजर मतदान केंद्रों मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। जिनके पास मास्क नहीं है, उसे मास्क दिए जा रहे हैं। भाजपा और आप दोनों ने सभी सीटें जीतने का दावा किया है। आप की नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि जब बीजेपी के गढ़ सूरत जैसे बड़े शहर में आप दूसरे नंबर पर आ जाती है, तो यह दिखाता है कि आप की राजनीति इस देश का भविष्य है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 उत्तरी नगर निगम के दो वार्ड शालीमार बाग और उत्तर व रोहिणी सी में उपचुनाव हो रहा है। इन दोनों वार्डों में 9 प्रत्याशी मैदान में है। शालीमार बाग उत्तर वार्ड(62 एन) से भाजपा की सुरभि जाजू, कांग्रेस से ममता और आप से सुनीता मिश्रा चुनाव में हैं। उत्तरी जिले के रोहिणी सी वार्ड(32एन) से भाजपा के राकेश गोयल, कांग्रेस की मेमवती बरवाला और आप से पूर्व विधायक रामचंद्र के अलावा बसपा से ओमप्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर, गुजरात में तहसील पंचायत, ज़िला पंचायत और नगरपालिका के लिए मतदान चल रहा है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…