Morning Roundup: संसद में आज एक बड़ा विधेयक पेश होने जा रहा है, जिसमें पीएम, मंत्री या मुख्यमंत्री के खिलाफ गंभीर मामले में गिरफ्तारी पर पद छोड़ना होगा। वहीं मुंबई में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। आइए जानते हैं सुबह 8 बजे तक की 5 बड़ी अपडेट्स।

मुंबई में बारिश से हाहाकार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मुंबई के लिए अगले 48 घंटे बेहद भारी साबित हो सकते हैं। खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

लखीसराय थाना क्षेत्र के बालगुदर एनएच-80 से अशोकधाम मंदिर जाने वाली सड़क पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अशोका एकेडमी स्कूल के पास एक पिकअप वैन सड़क पर लगे लोहे के बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तारी होने पर PM, CM और मंत्रियों को छोड़ना होगा पद

बुधवार यानी 20 अगस्त को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। इस विधेयक के अनुसार, अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री या राज्य मंत्री किसी गंभीर मामले में गिरफ्तार होते हैं, तो ऐसे में उन्हें अपने पद से हटना होगा। यह नियम केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें: 97 LCA Mark 1A फाइटर जेट खरीदने को सरकार ने दी मंजूरी, खर्च होंगे 62 हजार करोड़ रुपए

दिल्ली में UPSC छात्रा ने की खुदकुशी, ओल्ड राजिंदर नगर में कमरे से मिला शव

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 साल की UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

20 से ज्यादा राज्यों में होगी आफत की बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र सहित 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।