MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 11 अगस्त 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: पाकिस्तान की गीदड़भभकी, सिंधु जल पर बांध बना तो युद्ध होगा

11 अगस्त 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: पाकिस्तान की गीदड़भभकी, सिंधु जल पर बांध बना तो युद्ध होगा

11 August 10 Big News: पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि को स्थायी रखने और बांध बांधने पर भारत को धमकी दी है। एयर इंडिया ने दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट पहली सितंबर से रद्द करने का ऐलान किया है। 

4 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Aug 11 2025, 10:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा अगर पानी स्थायी तौर पर रोका तो युद्ध होगा
Image Credit : twitter

1. सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा-अगर पानी स्थायी तौर पर रोका तो युद्ध होगा

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को गीदड़भभकी दी है। भुट्टो ने कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि को स्थायी रखता है और सिंधु नदी पर बांध बांधने की कोशिश करता है तो युद्ध होगा।

210
2. INDIA गठबंधन के नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश
Image Credit : ANI

2. INDIA गठबंधन के नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

कांग्रेस की ओर से INDIA गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। इस डिनर पार्टी के माध्यम से गठबंधन ने एकजुटता का संदेश दिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट किया कि नई दिल्ली के मध्य में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय गठबंधन के नेताओं का एक ऐसी शाम में स्वागत किया जो सिर्फ़ रात्रिभोज से कहीं बढ़कर थी, यह एकता की एक सशक्त पुष्टि थी। संविधान की रक्षा और हमारे लोकतंत्र की रक्षा की साझा प्रतिबद्धता से बंधे इस समारोह में सौहार्द, पारस्परिक सम्मान और अटूट संकल्प का भाव झलक रहा था।

310
3. कर्नाटक के मंत्री केएल राजन्ना का इस्तीफा
Image Credit : Asianet News

3. कर्नाटक के मंत्री केएल राजन्ना का इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री केएन राजन्ना ने इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उन्होंने उस समय लिया जब उनके वोटर लिस्ट गड़बड़ियों वाले बयान से कांग्रेस में बवाल मच गया। राजन्ना ने वोटर लिस्ट गड़बड़ियों के लिए कांग्रेस सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। राजन्ना ने आज Vidhana Soudha में CM सिद्धारमैया से मुलाकात की और उसके बाद अपना इस्तीफा भेज दिया। बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है। सच बोलने वालों से इस्तीफा मांग लिया जाता है।

410
4. लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पास
Image Credit : ANI

4. लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पास

लोकसभा ने सोमवार को बिना विपक्षी बहस के इनकम टैक्स (No 2) बिल 2025 पास कर दिया। यह बिल उस वक्त पास हुआ जब INDIA ब्लॉक के सांसद बिहार के वोटर लिस्ट रिविजन को लेकर हंगामा कर रहे थे। यह बिल 1961 के छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट को रिप्लेस करेगा। निर्मला सीतारमण ने इस बिल को सिंपल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। पहला ड्राफ्ट फरवरी में पेश होने के बाद सिलेक्ट कमेटी को भेजा गया था, जिसकी अध्यक्षता BJP के बैजयंत पांडा कर रहे थे। कमेटी के 285 सुझावों में से ज्यादातर स्वीकार किए गए हैं।

510
5. दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट पहली सितंबर से बंद
Image Credit : AI Meta

5. दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट पहली सितंबर से बंद

एयर इंडिया ने दिल्ली से वाशिंगटन डीसी (Washington DC) के बीच अपनी सीधी उड़ानों को 1 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला कई ऑपरेशनल फैक्टर्स की वजह से लिया गया है जिनमें Boeing 787-8 Dreamliner रेट्रोफिट प्रोग्राम और पाकिस्तान के एयरस्पेस (Pakistan Airspace) के बंद होने का असर शामिल है।

610
6. सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को रिहायशी क्षेत्रों से हटाने का दिया निर्देश
Image Credit : Pixabay

6. सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को रिहायशी क्षेत्रों से हटाने का दिया निर्देश

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और रैबीज से मौतों पर चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को रिहायशी से तुरंत हटाकर शेल्टर्स में शिफ्ट किया जाए और इस काम में रुकावट डालने वाले किसी भी संगठन या व्यक्ति के खिलाफ सख्त अवमानना कार्रवाई किया जाए।

710
7. दिल्ली में सांसदों को मिला नया घर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Image Credit : X-@airnewsalerts

7. दिल्ली में सांसदों को मिला नया घर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में सांसदों को नया घर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बाबा खड़क सिंह मार्ग पर एक नए अपार्टमेंट परिसर का उद्घाटन किया। इसमें चार आवासीय टावर हैं। प्रत्येक टावर में 23 मंजिलें हैं। इसमें 184 फ्लैट हैं। प्रत्येक टावर में दो बेसमेंट, एक स्टिल्ट फ्लोर और एक अग्नि-शरण तल (fire refuge floor) है। एक फ्लैट का क्षेत्रफल 461.5 वर्ग मीटर है।

810
8. कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गई
Image Credit : Twitter

8. कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। दरअसल कुछ समय पहले कनाडा में उनके कैप्स कैफे में दो बार फायरिंग हुई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चला है कि कपिल शर्मा की सुरक्षा किस कैटेगिरी में बढ़ाई गई है। गोलीबारी की घटनाओं के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग शामिल है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर इसकी जिम्मेदारी खुद पर ली थी। ऐसे में अब पुलिस अलर्ट हो गई है।9 जुलाई की रात को कपिल के रेस्टोरेंट पर 9 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी और BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता ने ली थी।

910
9. वीमेन वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लांच
Image Credit : Asianet News

9. वीमेन वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लांच

Women’s World Cup 2025 की शुरुआत में अब सिर्फ 50 दिन बाकी हैं और इस बार इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। 11 अगस्त को मुंबई में ट्रॉफी लॉन्च इवेंट का आयोजन हुआ जिसमें ICC चीफ जय शाह, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो युवराज सिंह शामिल हुए।

1010
10. अडानी डिफेंस खरीदेगा आईटीपीएल में 100 परसेंट हिस्सेदारी
Image Credit : Social Media

10. अडानी डिफेंस खरीदेगा आईटीपीएल में 100 परसेंट हिस्सेदारी

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडैमर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड (ITPL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। ये समझौता होराइजन एयरो सॉल्यूशंस लिमिटेड के माध्यम से किया गया है। बता दें कि होराइजन एयरो सॉल्यूशंस, अडानी डिफेंस और प्राइम एयरो की 50-50 पार्टनरशिप वाला जॉइंट वेंचर है। इंडैमर टेक्निक्स, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) सर्विसेज प्रोवाइड कराने वाली देश की प्रमुख कंपनी है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार
खेल समाचार
भारतीय राजनीति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Recommended image2
Now Playing
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
Recommended image3
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Recommended image4
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image5
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved