MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 18 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: योगी आदित्यनाथ की बड़ी अपील, पीके को मिला सिंगर और पूर्व आईपीएस का साथ

18 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: योगी आदित्यनाथ की बड़ी अपील, पीके को मिला सिंगर और पूर्व आईपीएस का साथ

18 July 10 Big News: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा। बिहार में चुनावी राजनीति गरमा चुकी है। पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर थे। पीके की पार्टी में कई चेहरे शामिल हुए।

5 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 18 2025, 10:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से
Image Credit : Asianet News

1. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक संसद भवन एनेक्सी में होगी। सत्र के दौरान 12 अगस्त से 17 अगस्त तक कार्यवाही स्थगित रहेगी। सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है। विपक्षी दलों के लिए भी यह सत्र सरकार को घेरने का बड़ा मंच होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2. पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, विपक्ष पर जमकर बरसे
Image Credit : x.com

2. पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, विपक्ष पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार और बंगाल का दौरा किया और ₹12,000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने मोतीहारी और दुर्गापुर में जनसभाएं कर विपक्षी दलों खासकर आरजेडी, कांग्रेस और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। पीएम ने विकास कार्यों को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने राज्य की जनता से बीजेपी को समर्थन देने की अपील की। रैलियों में भारी जनसमर्थन देखने को मिला।

Related Articles

Related image1
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का झूठ दुनिया के सामने: गिलगिट-बाल्टिस्तान में दिखा जैश सरगना मसूद अजहर
Related image2
Big News: बिहार में 35 लाख वोटर लिस्ट से होंगे बाहर, विपक्ष ने उठाया सवाल, EC पर सुप्रीम कोर्ट की नजर
310
3. वाराणसी में योगी का बड़ा बयान – जातिवाद फैलाने वालों से सतर्क रहें
Image Credit : Asianet News

3. वाराणसी में योगी का बड़ा बयान – जातिवाद फैलाने वालों से सतर्क रहें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के वसंत महिला महाविद्यालय में बिरसा मुंडा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने जनजातीय समाज को देश की आत्मा बताया और उनके योगदान को रेखांकित किया। सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग जातियों के बीच नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट चला रहे हैं। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने की अपील की और युवाओं को इस दिशा में जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर जातियों में विभेद और संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं जिसे रोकने की आवश्यकता है।

410
4. बिहार चुनाव से पहले जन सुराज को दो बड़े चेहरे मिले
Image Credit : Asianet News

4. बिहार चुनाव से पहले जन सुराज को दो बड़े चेहरे मिले

पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी जॉइन की है। जयप्रकाश सिंह हिमाचल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। रितेश पांडे यूपी-बिहार में खासा लोकप्रिय चेहरा हैं। ये दोनों अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जन सुराज इन दोनों को स्टार प्रचारक के तौर पर आगे लाने की योजना में है।

510
5. Saiyaara ने पहले दिन ₹15.5 करोड़ की बंपर कमाई से मचाया धमाल
Image Credit : instagram

5. Saiyaara ने पहले दिन ₹15.5 करोड़ की बंपर कमाई से मचाया धमाल

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म Saiyaara ने पहले ही दिन ₹15.51 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और इसमें अहान के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। फिल्म को युवा वर्ग से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चा में थी और एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही। उम्मीद है कि वीकेंड तक Saiyaara ₹50 करोड़ पार कर सकती है।

610
6. IB में 3717 पदों पर भर्ती, 19 जुलाई से आवेदन शुरू
Image Credit : Getty

6. IB में 3717 पदों पर भर्ती, 19 जुलाई से आवेदन शुरू

गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड-2 के लिए कुल 3717 पदों पर वैकेंसी निकाली है। यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए बड़ा मौका है जो सुरक्षा एजेंसियों में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू होगी और आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए 1537 पद आरक्षित हैं। यह भर्तियां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़ी होंगी।

710
7. हसीन जहां पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज, कैमरे में कैद हुई घटना
Image Credit : X

7. हसीन जहां पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज, कैमरे में कैद हुई घटना

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पड़ोसी को धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप लगाने वाली दालिया खातून ने जहां पर धमकी देने, साजिश और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

810
8. बुमराह को ब्रायन लारा ने चुना ऑल टाइम 'GOAT' बॉलर
Image Credit : Getty

8. बुमराह को ब्रायन लारा ने चुना ऑल टाइम 'GOAT' बॉलर

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार किया है। लारा ने एक पॉडकास्ट में बुमराह को ग्लेन मैक्ग्राथ, जैक्स कैलिस और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों के साथ रखा। बुमराह ने अब तक 455 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जिनमें टेस्ट में 217 विकेट शामिल हैं। उनका 6/27 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। लारा ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार आते हैं।

910
9. AI-171 हादसा पीड़ितों के लिए टाटा ने बनाया ₹500 करोड़ वाला ट्रस्ट
Image Credit : Pinterest

9. AI-171 हादसा पीड़ितों के लिए टाटा ने बनाया ₹500 करोड़ वाला ट्रस्ट

टाटा संस ने ‘AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ की स्थापना की है जो एयर इंडिया की हादसे में मारे गए लोगों और प्रभावितों की सहायता करेगा। टाटा ग्रुप और टाटा ट्रस्ट्स ने मिलकर 500 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया है। मृतकों के परिवार को 1 करोड़ की सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज और छात्रावास पुनर्निर्माण में भी मदद दी जाएगी। ट्रस्ट का संचालन 5 सदस्यीय बोर्ड द्वारा किया जाएगा। बोर्ड में नियुक्त शुरुआती दो Trustee टाटा समूह के पूर्व दिग्गज एस पद्मनाभन और टाटा संस के जनरल काउंसल सिद्धार्थ शर्मा हैं।

1010
10. वह मरना चाहती थी इसलिए हत्या कर दी
Image Credit : social media

10. वह मरना चाहती थी इसलिए हत्या कर दी

यूपी में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह मरना चाहती थी। ललितपुर में मिली लाश के बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन कर जब प्रेमी को अरेस्ट कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह हत्या इसलिए किया क्योंकि उसकी प्रेमिका मरना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, कथित प्रेमी ने हत्या करने का तरीका गूगल पर खोजा। आरोपी जगदीश रायकवार ने उसकी ड्रिंक में ज़हर मिलाकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसकी लाश ललितपुर की एक नदी में फेंक दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को भागने की योजना बनाते वक्त अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी को कोई पछतावा नहीं है। पीड़िता रानी, जगदीश के साथ रिलेशनशिप में थी; दोनों ललितपुर में किराए के मकान में रहते थे।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
शिक्षा समाचार
खेल समाचार
भारतीय राजनीति
नरेंद्र मोदी
योगी आदित्यनाथ
बिहार चुनाव २०२५
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Election 2027: कांग्रेस ने SP को सौंपी 170 सीटों की लिस्ट, 120 सीटों पर क्यों अड़ी पार्टी?
Recommended image2
Kerala Train Derailment: केरल में भारी बारिश से भूस्खलन, बिलासपुर एक्सप्रेस बेपटरी, ये 6 ट्रेनें रद्द
Recommended image3
EC RTI: दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने क्यों नहीं की कार्रवाई?
Recommended image4
Blinkit Train Delivery: चलती ट्रेन में भूल गए चार्जर या दवा? अब Blinkit करेगा आपकी सीट पर डिलीवरी
Recommended image5
Mysuru To Jhansi Special Train: मैसूर से अचानक चली स्पेशल ट्रेन, दशहरा बाद घर लौटने वालों की मौज!
Related Stories
Recommended image1
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का झूठ दुनिया के सामने: गिलगिट-बाल्टिस्तान में दिखा जैश सरगना मसूद अजहर
Recommended image2
Big News: बिहार में 35 लाख वोटर लिस्ट से होंगे बाहर, विपक्ष ने उठाया सवाल, EC पर सुप्रीम कोर्ट की नजर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved