MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 16 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: AAP ने INDIA ब्लॉक से तोड़ा नाता, दिग्विजय सिंह को बीजेपी ने कहा-मौलाना

16 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: AAP ने INDIA ब्लॉक से तोड़ा नाता, दिग्विजय सिंह को बीजेपी ने कहा-मौलाना

16 July 10 Big News: देश की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने INDIA ब्लॉक से नाता तोड़ लिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांवड़ यात्रा पर कमेंट कर सियासी पारा चढ़ा दिया है।

5 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 16 2025, 10:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. AAP ने छोड़ा INDIA गठबंधन, संजय सिंह का बड़ा बयान
Image Credit : Asianet News

1. AAP ने छोड़ा INDIA गठबंधन, संजय सिंह का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आधिकारिक रूप से INDIA गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAP का INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही सीमित था। संजय सिंह ने दिल्ली में झुग्गियों पर चल रहे बुलडोज़र और उत्तर भारत के लोगों के उत्पीड़न को लेकर संसद में मुद्दा उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब पार्टी स्वतंत्र रूप से विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस और AAP ने लोकसभा चुनाव में साथ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन दिल्ली और हरियाणा में विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2. दिग्विजय सिंह की 'One Country, Two Laws?' पोस्ट पर गरमा गई सियासत
Image Credit : X

2. दिग्विजय सिंह की 'One Country, Two Laws?' पोस्ट पर गरमा गई सियासत

कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा और नमाज़ की दो तस्वीरें साझा कर सवाल उठाया – "One country, two laws?" इस पोस्ट के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें 'मौलाना' बताया। दिग्विजय की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने का काम करते हैं। कांवड़ यात्रा और नमाज़ के बीच तुलना को लेकर बहस और तेज हो गई है।

Related Articles

Related image1
अशोका यूनिवर्सिटी अली खान महमूदाबाद केस: सुप्रीम कोर्ट की फटकार, SIT से कहा पहले डिक्शनरी पढ़ो
Related image2
दिग्विजय सिंह के 'एक देश-दो विधान' पोस्ट पर बवाल, बीजेपी ने उनको बताया 'मौलाना'
310
3. IIT मद्रास ने लॉन्च की भारत की सबसे हल्की एक्टिव व्हीलचेयर 'YD One'
Image Credit : our own

3. IIT मद्रास ने लॉन्च की भारत की सबसे हल्की एक्टिव व्हीलचेयर 'YD One'

IIT मद्रास ने स्वदेशी तकनीक से बनाई गई भारत की सबसे हल्की सक्रिय व्हीलचेयर 'YD One' का उद्घाटन किया। इसका वजन सिर्फ 9 किलोग्राम है और यह अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिज़ाइन की गई है। व्हीलचेयर हर उपयोगकर्ता के शरीर और गतिशीलता के अनुसार अनुकूलित की जा सकती है। इसे नौसेना के सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर और IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। यह तकनीकी प्रगति विकलांगों के लिए स्वतंत्रता और समाज में समावेशन को बढ़ावा देगी।

410
4. अशोका यूनिवर्सिटी पोस्ट केस: सुप्रीम कोर्ट ने SIT को लगाई फटकार
Image Credit : Asianet News

4. अशोका यूनिवर्सिटी पोस्ट केस: सुप्रीम कोर्ट ने SIT को लगाई फटकार

प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के सोशल मीडिया पोस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि जांच केवल दो दर्ज FIR तक सीमित होनी चाहिए और प्रोफेसर को बार-बार तलब करना अनावश्यक है। जस्टिस सूर्यकांत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “SIT को अली खान की नहीं, डिक्शनरी की जरूरत है।” अदालत ने जांच को 4 हफ्तों में पूरा करने का निर्देश दिया है। मामले को लेकर कोर्ट का रुख स्पष्ट है कि जांच तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि पूर्वाग्रह पर।

510
5. ICSI CSEET Result 2025 जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक
Image Credit : Getty

5. ICSI CSEET Result 2025 जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

ICSI (Institute of Company Secretaries of India) ने जुलाई 2025 में आयोजित CSEET परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अब अपना स्कोर icsi.edu वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षा 5 और 7 जुलाई को आयोजित की गई थी और साथ में विषयवार अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम डाउनलोड करें। रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए आवेदन करना होगा।

610
6.महाकाल नगरी में तालिबानी फरमान
Image Credit : Social Media

6.महाकाल नगरी में तालिबानी फरमान

मध्यप्रदेश की बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव के लोगों ने एक पुजारी को लेकर हरियाणा की खाप पंचायत जैसा फरमान सुनाया। सामाजिक बैठक में मंदिर के पुजारी और उनके परिवार का बहिष्कार करने का फैसला सुनाया गया। इतना ही नहीं गांव में बच्चों की पढ़ाई, पूजा-पाठ, बाल कटवाने और मजदूरी करने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह तालिबानी फैसला उज्जैन जिले के झलारिया पीर गांव का है। यदि कोई इस फैसले का उल्लंघन करता है तो उसे 51 हजार रुपए का जुर्माने की रकम भरनी होगी।

710
7.उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में भी रोक
Image Credit : Social Media

7.उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में भी रोक

बहुचर्चित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ पर सुप्रीम कोर्ट ने भी रोक लगा दी है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक को कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित पक्ष केंद्र सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी के समक्ष अपनी बात रखें। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस विषय में कोई भी पक्षपात न हो इसलिए आरोपी मोहम्मद जावेद को भी कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति दी गई है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म पर अंतरिम रोक लगाई थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने भी बनाए रखा है।

810
8. तीन सहेलियों ने एक साथ खाया जहर
Image Credit : social media

8. तीन सहेलियों ने एक साथ खाया जहर

राजस्थान के आदिवासी बहुल बारां जिले के छबड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन नाबालिग सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तीनों लड़कियां ने कोचिंग से लौटते समय बाजार से मच्छर मारने वाला लिक्विड खरीदा और उसे पीकर अपने-अपने घर चली गईं। शाम ढलते ही जब परिजन को उनकी तबीयत बिगड़ती दिखी तो घबराकर पूछताछ की। लड़कियों ने सच बताया तो परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की तत्परता और समय पर इलाज से तीनों की जान बच गई। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

910
9.Saiyaara पर सेंसर बोर्ड की कैंची
Image Credit : Social Media

9.Saiyaara पर सेंसर बोर्ड की कैंची

Saiyaara पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। CBFC ने अहान पांडे की फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए हैं। अनन्या पांडे के कजिन भाई अहान पांडे, अनीत पड्डा के साथ सैयारा से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। 17 जुलाई को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के कुछ सीन को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। सीबीएफसी द्वारा जरुरी एडिटिंग के बाद U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है जिसमें शब्दों को बदलना, इंटीमेट सीन को हटाना और हेलमेट सेफ्टी के खिलाफ सीन में सुधार करने को कहा था। सैयार की स्क्रीन टाइमिंग 156.50 मिनट की है। ये मूवी दो नए कलाकारों के लिए डेब्यू मूवी होने जा रही है।

1010
10. महात्मा गांधी की पेंटिंग 1.7 करोड़ रुपये में बिकी
Image Credit : X

10. महात्मा गांधी की पेंटिंग 1.7 करोड़ रुपये में बिकी

महात्मा गांधी की एक अत्यंत दुर्लभ ऑयल पेंटिंग को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हुई एक नीलामी में 152,800 पाउंड लगभग 1.7 करोड़ रुपये में बेचा गया। ब्रिटिश कलाकार क्लेयर लीटन ने इस पेंटिंग को 20वीं सदी की शुरुआत में बनाया था। इसका नाम Portrait of Mahatma Gandhi है। यह पेंटिंग इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह अकेली पेंटिंग है जिसके लिए महात्मा गांधी ने खुद सामने बैठकर पोज दिया था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
शिक्षा समाचार
भारतीय राजनीति
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Uttarakhand Bride: शादी के जोड़े में 18 KM पैदल चलने को क्यों मजबूर हुई दुल्हन? CM धामी से गुहार
Recommended image2
iPhone Duo Sale: ₹2.99 लाख का फोन 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, Blinkit पर ऐसा कैसे हुआ?
Recommended image3
Arunachal China Face-Off: अरुणाचल सीमा पर चीन से टकराव जारी, ITBP DG के बयान से सियासी घमासान
Recommended image4
Tiger Shroff Firing: सूरत में कहां छिपाई गई थीं 2 पिस्तौलें? बिश्नोई गैंग को लेकर जांच में नया मोड़
Recommended image5
Who Is Victoria Basu: कौन हैं विक्टोरिया बसु, बेटे को लेकर क्या हुआ कि जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस?
Related Stories
Recommended image1
अशोका यूनिवर्सिटी अली खान महमूदाबाद केस: सुप्रीम कोर्ट की फटकार, SIT से कहा पहले डिक्शनरी पढ़ो
Recommended image2
दिग्विजय सिंह के 'एक देश-दो विधान' पोस्ट पर बवाल, बीजेपी ने उनको बताया 'मौलाना'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved