MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 16 जुलाई 2025- दोपहर 12 बजे तक की 20 बड़ी खबरें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नाटो ने भारत को चेताया

16 जुलाई 2025- दोपहर 12 बजे तक की 20 बड़ी खबरें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नाटो ने भारत को चेताया

16 जुलाई 2025, दोपहर 12 बजे तक खबरों की बात करें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की है। वहीं, नाटो ने भारत, चीन और ब्राजील को रूस के साथ कारोबार करने के लिए चेताया है।

5 Min read
Author : Vivek Kumar
Published : Jul 16 2025, 02:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120
1  राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की मांग बहाल करें जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा
Image Credit : Getty

1- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की मांग-बहाल करें जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के आगामी मानसून सत्र में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विधेयक लाने की मांग की है। मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
220
2- नाटो महासचिव मार्क रूट ने ब्राजील, चीन और भारत को दी चेतावनी
Image Credit : X-@SecGenNATO

2- नाटो महासचिव मार्क रूट ने ब्राजील, चीन और भारत को दी चेतावनी

नाटो महासचिव मार्क रूट ने चेतावनी दी कि अगर ब्राज़ील, चीन और भारत जैसे देश रूस के साथ व्यापार जारी रखते हैं तो उन पर द्वितीयक प्रतिबंध लग सकते हैं।

Related Articles

Related image1
सिर्फ एक शर्त पर रुक सकती है निमिषा प्रिया की फांसी, क्या है यमन का वो नियम?
Related image2
बालासोर छात्रा की मौत पर बौखलाए राहुल गांधी, कहा- "ये सिस्टम की हत्या.."
320
3- भुवनेश्वर में बालासोर की छात्रा के आत्मदाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Image Credit : ANI

3- भुवनेश्वर में बालासोर की छात्रा के आत्मदाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

ओडिशा: भुवनेश्वर में बालासोर की छात्रा के आत्महाद के खिलाफ बीजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

420
4- बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से राहुल गांधी ने की बात
Image Credit : social media

4- बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से राहुल गांधी ने की बात

ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बात की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

520
5- आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया हिंदी सीखने का समर्थन
Image Credit : X-@ncbn

5- आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया हिंदी सीखने का समर्थन

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भाषा विवाद के बीच हिंदी सीखने का समर्थन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “आज हम सभी इस बारे में बात कर रहे हैं कि हमें हिंदी क्यों सीखनी चाहिए?, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव 17 भाषाओं के विद्वान थे। उन्होंने न केवल हिंदी बल्कि अन्य भाषाएं भी सीखीं और महान व्यक्ति बने।”

620
6- एक्टर धीरज कुमार का मुंबई में निधन
Image Credit : ANI

6- एक्टर धीरज कुमार का मुंबई में निधन

सीनियर एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वाघजी भाई वाड़ी श्मशान घाट पर किया जाएगा।

720
7- हाईकोर्ट का आदेश- पंजाब पुलिस पर कर्नल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करे CBI
Image Credit : ANI

7- हाईकोर्ट का आदेश- पंजाब पुलिस पर कर्नल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करे CBI

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीबीआई को पंजाब पुलिस पर कर्नल द्वारा लगाए गए हमले के आरोपों की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया है। इसपर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने कहा, “हमें न्याय चाहिए। जब जांच केंद्र शासित प्रदेश को सौंपी गई तो हमें निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है और मैं अपने वकीलों की बहुत आभारी हूं।”

820
8- राज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह से पहले रजनीकांत से मिले कमल हासन
Image Credit : X-@ikamalhaasan

8- राज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह से पहले रजनीकांत से मिले कमल हासन

एक्टर कमल हासन राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले अपने दोस्त रजनीकांत से मिले। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर पोस्ट की।

920
9- एमवीए नेताओं ने किया शिवसेना विधायक के खिलाफ लुंगी बनियान पहनकर विरोध प्रदर्शन
Image Credit : ANI

9- एमवीए नेताओं ने किया शिवसेना विधायक के खिलाफ लुंगी बनियान पहनकर विरोध प्रदर्शन

एमवीए (महा विकास अघाड़ी) के नेताओं ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ विधानसभा में लुंगी बनियान पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी को मुक्का मारा था।

1020
10- NCERT की नई किताब में बाबर को बताया क्रूर
Image Credit : X-@ncert

10- NCERT की नई किताब में बाबर को बताया क्रूर

NCERT की कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में बाबर को "एक क्रूर और निर्दयी विजेता, जिसने शहरों की पूरी आबादी का कत्लेआम किया", अकबर के शासनकाल को "क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण" और औरंगजेब को मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट करने वाला बताया गया है।

1120
11- दिल्ली के सरदार पटेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Image Credit : ANI

11- दिल्ली के सरदार पटेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पिछले तीन दिनों में लगभग दस स्कूलों और एक कॉलेज को बम धमाके की धमकी मिली है।

1220
12- मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार
Image Credit : ANI

12- मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार

114 साल के दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह को कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में फौजा सिंह की मौत हो गई थी। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। वह 26 साल का है और कनाडा में काम करता है।

1320
13- झारखंड: मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल नक्सल कमांडर
Image Credit : ANI

13- झारखंड: मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल नक्सल कमांडर

झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सादे को मार गिराया। उसके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की गई।

1420
14- गोपाल खेमका हत्याकांड: लापरवाही के चलते गांधी मैदान के थानेदार निलंबित
Image Credit : Social Media

14- गोपाल खेमका हत्याकांड: लापरवाही के चलते गांधी मैदान के थानेदार निलंबित

पटना में बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के चलते गांधी मैदान के थानेदार राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आईजी जितेंद्र राणा ने यह जानकारी दी।

1520
15- महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी तस्वीर 1.7 करोड़ रुपए में नीलाम
Image Credit : X

15- महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी तस्वीर 1.7 करोड़ रुपए में नीलाम

महात्मा गांधी की एक दुर्लभ ऑयल पेंटिंग को लंदन में हुई नीलामी में 1.7 करोड़ रुपए में बेचा गया है। माना जाता है कि इस फोटो के लिए महात्मा गांधी ने सामने बैठकर पोज दिया था।

1620
16- उत्तराखंड के स्कूलों में गीता-रामायण को सिलेबस में किया जाएगा शामिल
Image Credit : Getty

16- उत्तराखंड के स्कूलों में गीता-रामायण को सिलेबस में किया जाएगा शामिल

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब भगवद गीता और रामायण पढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार राज्य सरकार ने इस संबंध में NCERT से अनुरोध किया है।

1720
17- 9वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप केस में 4 नाबालिग लड़के गिरफ्तार
Image Credit : Social Media

17- 9वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप केस में 4 नाबालिग लड़के गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 9वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक बलात्कार के आरोप में 4 नाबालिग लड़के गिरफ्तार हुए हैं। सबसे छोटा 14 साल और सबसे बड़ा 17 साल का है।

1820
18- सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दी ऑनलाइन पोस्ट करने की अनुमति
Image Credit : Twitter

18- सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दी ऑनलाइन पोस्ट करने की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑनलाइन पोस्ट करने की अनुमति दी। कोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट मामले में अली खान के खिलाफ FIR की जांच कर रही जांच टीम को फटकार लगाई। पूछा कि वह खुद को गलत दिशा में क्यों ले जा रही है।

1920
19- पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े
Image Credit : freepik

19- पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े

पाकिस्तान की सरकार ने ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत में 5.36 पाकिस्तानी रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 272.15 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 11.37 पाकिस्तानी रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत 284.35 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।

2020
20- NEET-UG 2025 परीक्षा दोबारा कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
Image Credit : ANI

20- NEET-UG 2025 परीक्षा दोबारा कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने उन छात्रों के लिए NEET-UG 2025 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए स्वीकार किया है जिनका दावा है कि मध्य प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर बिजली कटौती के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Arunachal China Face-Off: अरुणाचल सीमा पर चीन से टकराव जारी, ITBP DG के बयान से सियासी घमासान
Recommended image2
Tiger Shroff Firing: सूरत में कहां छिपाई गई थीं 2 पिस्तौलें? बिश्नोई गैंग को लेकर जांच में नया मोड़
Recommended image3
Who Is Victoria Basu: कौन हैं विक्टोरिया बसु, बेटे को लेकर क्या हुआ कि जारी हुआ रेड कॉर्नर नोटिस?
Recommended image4
Assam Vigilance Officer Death: होटल में मृत मिले CM विजिलेंस सेल के DSP, मौत की क्या है वजह?
Recommended image5
UP Election 2027: कांग्रेस ने SP को सौंपी 170 सीटों की लिस्ट, 120 सीटों पर क्यों अड़ी पार्टी?
Related Stories
Recommended image1
सिर्फ एक शर्त पर रुक सकती है निमिषा प्रिया की फांसी, क्या है यमन का वो नियम?
Recommended image2
बालासोर छात्रा की मौत पर बौखलाए राहुल गांधी, कहा- "ये सिस्टम की हत्या.."
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved