देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है। 75 दिनों बाद सबसे कम 60 हजार नए केस सामने आए हैं। वहीं, मौतें भी 3000 से नीचे हुई हैं। तमिलनाडु को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में नए केस 10000 से नीचे हैं। देश में संक्रमण दर सिर्फ 3.45% बची है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 60000 से अधिक केस मिले हैं। यह आंकड़ा 75 दिनों बाद सामने आया है। इससे पहले 30 अप्रैल को 53 हजार नए केस मिले थे। वहीं, मौतें भी 3000 से नीचे हैं। यानी यह आंकड़ा 2732 है। देश में अब तक 3.77 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 2.95 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.82 करोड़ लोग रिकवर हुए। यानी संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.17 लाख लोग ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है, जो लगातार 8 दिनों से 5% से कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.64% हो गया है। देश में इस समय 9 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं।

वैक्सीन से देश में पहली मौत
भारत में वैक्सीन से देश में पहली मौत की पुष्टि हुई है। भारत सरकार द्वारा गठित पैनल ने बताया कि 68 साल के बुजुर्ग को 8 मार्च, 2021 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी, इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि इस बारे में अभी बाकी जानकारी आना बाकी है।

संक्रमण दर अब सिर्फ 5 प्रतिशत
देश में संक्रमण की दर धीरे-धीरे नीचे जा रही है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बहुत कम केस मिले हैं। तमिलनाडु में 12 हजार, महाराष्ट्र में 8 हजार, केरल में 7 हजार और कर्नाटक में 6 हजार से अधिक केस मिले। अगर इन राज्यों को छोड़ दें, तो आंध्र प्रदेश में 4500, जबकि पश्चिम बंगाल में 3500 के बाद बाकी सभी राज्यों में मामूली केस मिले हैं।

वैक्सीनेशन और टेस्टिंग
 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,51,358 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 38,13,75,984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 39,27,154 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,90,44,072 हुआ।

बिहार में पाबंदियों में छूट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में (16 जून से 22 जून) एक हफ्ते के लिए ढील दिया है। रात्रि कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अप0 तक, दुकाने एवं प्रतिष्ठान 6 बजे अप0 तक खुली रहेगी। रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा।

Scroll to load tweet…

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

pic.twitter.com/QIb3TPGWTo

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/mAy8wG96gx

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/5qpUR0kmft

Scroll to load tweet…