आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी(Former Prime Minister Rajiv Gandhi)की 77वीं जयंती है। इस मौके पर मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली. आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की 77वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक tweet के जरिये राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी पहुंचे वीरभूमि
राहुल गांधी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने सुबह वीरभूमि पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने इसका एक वीडियो tweet किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने देश के आंतरिक झगड़ों को घातक बताते हुए राजीव गांधी का एक वाक्य शेयर किया है। यह है-किसी देश में आंतरिक झगड़े और संघर्ष उस देश के लिए घातक साबित हुए हैं, विनाशकारी साबित हुए हैं। ऐसे आंतरिक झगड़े देश को कमजोर करते हैं, ऐसे झगड़ों से बचकर देश मजबूत बनाना है। 

pic.twitter.com/S0wpFBcTBD

Scroll to load tweet…

कई कार्यक्रम हो रहे
राजीव गांधी की जयंती पर देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। दिल्ली में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैम्प, स्पोर्ट्स और कल्चर प्रोग्राम्स भी हो रहे हैं। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावन दिवस के तौर पर मनाती रही है। यूथ कांग्रेस देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

ऐसे थे राजीव गांधी
40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। उनकी मां श्रीमती इंदिरा गांधी 1966 में जब पहली बार प्रधानमंत्री बनी थीं, तब वह उनसे उम्र में आठ साल बड़ी थीं। उनके महान नानाजी पंडित जवाहरलाल नेहरू 58 वर्ष के थे, जब उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में 17 साल की लंबी पारी शुरू की थी।

देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। अपनी मां की हत्या के शोक से उबरने के बाद उन्होंने लोकसभा के लिए चुनाव कराने का आदेश दिया। उस चुनाव में कांग्रेस को पिछले सात चुनावों की तुलना में लोकप्रिय वोट अधिक अनुपात में मिले और पार्टी ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल कीं। (यह संक्षिप्त लेख pmindia.gov.in से साभार)