त्रिपुरा ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन को मिली जीत, CPI कैंडिडेट को 4 लाख 86 हजार 819 वोटों से चटाई धूल। 

TRIPURA EAST Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए बीजेपी ने त्रिपुरा ईस्ट सीट पर महारानी कृति सिंह देबबर्मा को प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी का ये फैसला सही साबित हुआ। कृति देवी देबबर्मन ने CPI कैंडिडेट राजेंद्र रींग को 4 लाख 86 हजार 819 वोटों से हरा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े 

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के रेबती त्रिपुरा ने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।

- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले रेबती 19.48 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उनपर कर्ज नहीं था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में CPI(M) के जीतेंद्र चौधरी त्रिपुरा ईस्ट से सांसद बने थे। उनकी छवि साफ थी।

- 12वीं पास जीतेंद्र चौधरी के पास 1.13 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। वह 20.30 लाख रुपए के कर्जदार थे।

- 2009 के चुनाव में CPM के बाजू बन रियान ने जीत हासिल की थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट करने वाले बाजू बन के पास 36.95 लाख रुपए की संपत्ति थी। वह कर्जदार नहीं थे।

- 2004 के चुनाव में भी CPM के बाजू बन रियान को जीत मिली थी। उन्होंने अपनी संपत्ति 11.88 लाख रुपए बताई थी।

- त्रिपुरा ईस्ट में वामपंथी पार्टियों की अच्छी पकड़ रही है। 2004-2019 तक हुए चार चुनाव में उन्हें तीन बार जीत मिली है। भाजपा ने 2019 में जीत हासिल की।

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 में त्रिपुरा पूर्व सीट पर 1261861 मतदाता, जबकि 2014 में यह संख्या 1140276 थी। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेबती को 2019 में त्रिपुरा की जनता ने 482126 वोट देकर सांसद बनाया था। दूसरे नंबर पर रहने वाली कांग्रेस उम्मीदवार महाराज कुमारी प्रज्ञा देबर्मन को 277836 वोट मिला था। वहीं, त्रिपुरा पूर्व लोकसभा इलेक्शन 2014 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार जितेंद्र चौधरी जीते थे। 623771 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार सचित्रा देबबर्मा (139413 वोट) को हराया था।