जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाकर विवादों में फंसे Twitter इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में FIR दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार देर शाम Twitter ने वेबसाइट से गलत नक्शा हटा लिया था।

नई दिल्ली. पहले सोशल मीडिया गाइड लाइन को लेकर सरकार से पंगा लेना, फिर यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी मे एक बुजुर्ग मुस्लिम की पिटाई का फेक वीडियो वायरल करना और अब भारत के नक्शे को तोड़-मरोड़कर वेबसाइट पर पोस्ट करना Twitter इंडिया के लिए मुसीबत बन गया है। भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करने पर Twitter इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर(MD) मनीष माहेश्वरी के खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में FIR दर्ज कराई गई है। बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने माहेश्वरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) और आईटी(संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत केस दर्ज किया है। माहेश्वरी पहले से ही लोनी मामले में पुलिस के नोटिस का सामना कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी के बाद एमपी में भी केस

उधर, ट्वीटर के खिलाफ एक और राज्य में केस दर्ज हो गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में साइबर सेल ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ट्वीटर ने भारत का विकृत नक्शा प्रदर्शित किया और कई राज्यों को अलग देश बता दिया था। 

दिल्ली में भी केस दर्ज

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने चाइल्ड पोर्नाेग्राफी का केस ट्वीटर पर दर्ज किया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। 

केंद्र सरकार भी भेजने जा रही नोटिस
भारत के नक्शे से छेड़छाड़ से नाराज केंद्र सरकार भी Twitter इंडिया को नोटिस भेजने जा रही है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। 

एक यूजर ने उठाया यह मुद्दा
Twitter की इस बड़ी गलती या हरकत को @thvaranam के नाम के यूजर ने सबसे पहले नोटिस किया था। इसके बाद जब यह मामला वायरल हुआ, तो Twitter लोगों के निशाने पर आ गया। यह पोस्ट 28 जून 2021 की सुबह 10:38 बजे शेयर की गई थी।

कांग्रेस ने भी ट्विटर को फटकारा
कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा-देश के नक्शे के साथ खिलवाड़ होता है, तो ट्विटर को माफ नहीं किया जा सकता। ट्विटर को इसका जवाब देना होगा और सरकार को भी ट्विटर पर कार्रवाई करनी चाहिए। देश की संप्रभुता का ध्यान रखना किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पहले भी कर चुका है इस तरह की गलतियां
Twitter पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। अक्टूबर 2020 में भारत के लद्दाख के इलाके वाले क्षेत्र लेह को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) का हिस्सा बताकर Twitter विवाद में आ गया था। तब केंद्र सरकार ने ट्विटर के CEO जेक डोरसे को चेतावनी दी थी। 

यह भी पढ़ें
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाकर Twitter ने छेड़ा नया विवाद, सरकार के एक्शन के डर से गलती सुधारी
सरकार के फाइनल नोटिस के बाद ठंडे पड़े Twitter के तेवर, FB ने शिकायत अधिकारी नियुक्त किया
गाजियाबाद केस: विवादित LIVE दिखाने पर Facebook से भी होगी पूछताछ, twitter इंडिया को भेजा गया लीगल नोटिस
टेंशन में Twitter: शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफा, IT नियमों के तहत अनिवार्य है यह पद