लंबे समय तक केंद्र सरकार की आंखों की किरकिरी बने रहे twitter इंडिया ने अब कांग्रेस को नाराज कर दिया है। राहुल गांधी के बाद 5 बड़े नेताओं के अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। 

नई दिल्ली. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter अब कांग्रेस के निशाने पर आ गया है। दिल्ली में नाबालिग बच्ची के रेप और मर्डर मामले में पीड़िता के परिजनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करने पर Twitter ने राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। अब 5 और बड़े नेताओं के अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। इसे लेकर कांग्रेसियों ने अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने अन्य twitter अकाउंट के जरिये Twitter को उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन करार दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

INC ने फेसबुक पर लिखा
'जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद...सत्यमेव जयते।

pic.twitter.com/dUDCroVV7r

Scroll to load tweet…

कांग्रेस पार्टी का भी अकाउंट सस्पेंड
twitter ने बुधवार रात सोशल मीडिया गाइडलाइन का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस पार्टी के अधिकृत अकाउंट(@INCIndia) सहित पार्टी के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला, AICC महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। 

अब कांग्रेस के निशाने पर आया twitter 
इस घटनाक्रम के बाद twitter कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस(NYC) के प्रेसिंडेट श्रीनिवास बीवी ने अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-पहले राहुल गांधी जी का खाता, फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हिसाब, फिर कांग्रेस नेताओं का हिसाब, अब @INCIndia का आफिशियल अकाउंट...ट्विटर खुलेआम बीजेपी के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के तौर पर बल्लेबाजी कर रहा है। क्या हम अभी भी भारत या उत्तर कोरिया में रह रहे हैं? कांग्रेस ने इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ट्विटर प्रमुख जैक डोरसी को जिम्मेदार ठहराया है। 

लोगों ने किए कुछ यूं कमेंट्स
#twitter बेचारा क्या करे, बीजेपी वालों के अकाउंट लॉक करता है, तो बीजेपी वाले कांग्रेस की बोल देते है और हम कांग्रेसी खुश होते है। अब कांग्रेस वालों के खिलाफ एक्शन ले लिया, तो बीजेपी का हो गया, जबकि ये बात जग जाहिर है पीड़िता के साथ फोटो नहीं डालना था।

#आगे आपका भी हिसाब होगा सर...राहुल गांधी की टीम से डरने लगे।

#ब्लॉक तो सरकार के कुछ मंत्रियों के भी हुए, तब आप लोगो ने सही करार दिया था। अब खुद पे आई, तो सरकार जिम्मेदार हो गई। जिस twitter ने ट्रम्प का अकाउंट सस्पेंड कर दिया हो, क्या वो मोदी सरकार के हिसाब से चलेगा?

pic.twitter.com/lmszjR04a7

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
मंदिर से 'टीका' लगाकर मस्जिद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शेयर किए फोटोज, तो twitter पर मिले ये कमेंट्स
फोटू के पीछे क्या है: बाढ़ में उतरकर PM को कोसने वालीं Mamata Banerjee के इस Graph की कहानी twitter पर ट्रोल
राहुल गांधी ने मांगी Article 370 की बहाली, तो हुए ट्रोल-'दूध मांगोगे खीर देंगे; कश्मीर मांगोगे चीर देंगे'