मणिपुर में दो शव मिले हैं। एक शव महिला का है। दोनों मृतकों के आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। उनके हाथ बंधे थे और सिर में गोली मारी गई थी। 

इंफाल। मणिपुर में हिसा की आग थम नहीं रही है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को दो शव मिले थे। एक शव महिला का और एक पुरुष का था। दोनों मृतकों के आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। उनके हाथ पीठ की ओर कर बांधे गए थे और सिर में गोली मारी गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिला है। उसके सिर में गोली लगने का घाव था। शव बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले में ताइरेनपोकपी क्षेत्र में मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इंफाल रिम्स (Regional Institute of Medical Sciences) भेजा गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात इंफाल पूर्वी जिले के ताखोक मापल माखा इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 40 साल होगी। मृतक की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे और सिर पर गोली के घाव थे। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए इंफाल पूर्व में जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है।

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट 13 नवंबर तक बंद

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट पर लगाए गए बैन को 13 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मणिपुर सरकार ने बुधवार को राज्य में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध को 13 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की। यह कदम राज्य के कुछ हिस्सों में गोलीबारी में 10 लोगों के घायल होने के एक दिन बाद आया है। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों में दो समुदायों के बीच गोलीबारी हुई।

यह भी पढ़ें- Manipur Tension: मणिपुर में तनाव का ताजा दौर, स्टूडेंट्स को क्यों करना पड़ा धरना- प्रदर्शन

कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हो रही हिंसा

गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले कई महीनों से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हिंसा हो रही है। इसके चलते 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। हजारों लोगों के घरों को नष्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Watch Video: मणिपुर पुलिस पर घात लगाकर हुआ हमला, असम राइफल्स के जवानों ने ऐसे खतरनाक रेस्क्यू कर बचाई जान