जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरे इलाके को खाली कराकर तलाशी ली गई। 

कुलगाव. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरे इलाके को खाली कराकर तलाशी ली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एम 4 राइफल और पिस्टल बरामद

कुलगाम जिले के चिनगाम में सुरक्षाबलों के ज्वॉइंटर ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए। उनके पास से एक M4 राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।