UNESCO Honors Bhagavad Gita: श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र को UNESCO की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया। पीएम मोदी ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

UNESCO Honors Bhagavad Gita: श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को UNESCO मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। यह भारत के लिए गर्व का पल है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी जिस पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए दुनिया भर में गर्व का क्षण है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

पीएम मोदी ने गजेंद्र सिंह शेखावत की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "दुनिया भर में हर भारतीय के लिए यह गर्व का पल है। गीता और नाट्यशास्त्र का यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में नाम आना, हमारी लंबी और समृद्ध संस्कृति की दुनिया भर में पहचान है।" आगे उन्होंने कहा, "भगवद गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से हमारी सभ्यता और सोच को आगे बढ़ाया है। इनकी बातें और ज्ञान दुनिया को हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।"

Scroll to load tweet…

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी ये जानकारी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "यह भारत की सभ्यता की धरोहर के लिए एक ऐतिहासिक पल है। श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को अब यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। यह वैश्विक सम्मान भारत के शाश्वत ज्ञान और कला की महानता को मान्यता देता है।"