केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद पहली बार असम दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाभारत का नॉर्थईस्ट से अजीब संयोग बताया। शाह ने कहा कि महाभारत के भीतर बब्रुवाहन हों या घटोत्कच दोनों नॉर्थईस्ट के थे। 

गुवाहाटी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद पहली बार असम दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाभारत का नॉर्थईस्ट से अजीब संयोग बताया। शाह ने कहा कि महाभारत के भीतर बब्रुवाहन हों या घटोत्कच दोनों नॉर्थईस्ट के थे। अर्जुन की शादी भी यहीं मणिपुर में हुई थी। श्रीकृष्ण के पोते का विवाह भी यहीं नॉर्थईस्ट में हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाह यहां नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे हैं। दो दिन की इस बैठक में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

आर्टिकल 371 का सम्मान करती है भाजपा
गृह मंत्री ने कहा कि आर्टिकल 371 को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 371 भारतीय संविधान में विशेष प्रावधान है। भाजपा सरकार इसका आदर करती है। हम इसे किसी भी तरीके से नहीं बदलेंगे।