भाजपा ने अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ही विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे।

नई दिल्ली. भाजपा ने अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ही विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को इसके संकेत भी दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा, हम दिल्ली विधानसभा चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं। हम उन्हें सीएम बनाकर ही चैन से बैंठेंगे।

एक लीटर पानी पीकर दिखाएं केजरीवाल
हरदीप सिंह पुरी ने एक बार फिर पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली का पानी इतना खराब नहीं है। अरे भाई अगर खराब नहीं है तो एक लीटर पी कर दिखा दो, पता लग जाएगा कि खराब है या नहीं है।''

दिल्ली में फरवरी में होना है विधानसभा चुनाव
दिल्ली में फरवरी 2015 में विधानसभा चुनाव हुए थे। फरवरी 2020 में अगले चुनाव होने का अनुमान है। 2015 चुनाव नतीजों में भाजपा ने किरण बेदी को सीएम पद का चेहरा बनाया था। पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी 70 विधानसभा सीट वाले राज्य में सिर्फ 3 सीटें हासिल करने में कामयाब हुई थी। आप को 67 सीटें मिलीं थीं।