केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि एनडीए की सरकारों ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। पोखरण परमाणु परीक्षण से दुनिया ने भारत की वैज्ञानिक शक्ति देखी। 

नई दिल्ली। 11 मई 1998 को भारत ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। इसके साथ ही भारत दुनिया के नक्शे पर परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में उभरा था। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "टेक्नोलॉजी लोगों को सशक्त बनाने का माध्यम है। यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मुख्य आधार है। आज के दिन 1998 में भारत ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण कर आत्मनिर्भरता का बड़ा मील का पत्थर हासिल किया था।"

Scroll to load tweet…

दुनिया ने भारत की वैज्ञानिक शक्ति और संप्रभुता देखी

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह ऐतिहासिक न्यूक्लियर टेस्ट अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने किया था। इससे दुनिया ने भारत की वैज्ञानिक शक्ति और संप्रभुता देखी। भारत ने दृढ़ता से नो फर्स्ट यूज नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारत ने सभी देशों के लिए 'समान और वैध रूप से पर्याप्त सुरक्षा' के कॉन्सेप्ट की वकालत की।"

यह भी पढ़ें- 'एटम बम बेचने निकला पाकिस्तान, कोई खरीद नहीं रहा, क्वालिटी में दम नहीं': नरेंद्र मोदी

एनडीए की सरकारों ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी

उन्होंने कहा, "एनडीए की सरकारों ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निश्चित रूप से एक वैश्विक केस स्टडी बन गया है कि कैसे हमने महामारी, अर्थव्यवस्था, संघर्ष और आतंक की चुनौतियों से पार पाया और एक लचीली और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे।"

यह भी पढ़ें- रेवंत रेड्डी के बयान पर राजीव चंद्रशेखर ने किया पलटवार, बोले- हताश तुष्टीकरण पार्टी है कांग्रेस