कोविड-19 संक्रमण की वजह से यूएस एंबेसी ने वीजा प्रोसेसिंग में कमी कर दी थी। वीजा जारी करने की संख्या में कटौती की वजह से लाखों की संख्या में युवा अमेरिका जाने के लिए वीजा के इंतजार में हैं। 

चेन्नई। अमेरिका (USA) जाने के लिए वीजा (Visa) की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। अमेरिकी दूतावास (US Embassy) भारत में अगले 12 महीनों में 8 लाख वीजा जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। मंगलवार को अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। 
अमेरिकी दूतावास में कांसुलर मामलों के मंत्री काउंसलर डोनाल्ड एल हेफ्लिन (Donald L Heflin) ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "अगले 12 महीनों में 8,00,000 वीजा जारी होने का अनुमान है। हमने वीजा प्रोसेसिंग के लिए बहुत सारे स्लॉट खोले हैं ताकि एच और एल वीजा की मांग को पूरा किया जा सके। कोविड -19 के प्रकोप से पहले जारी किए गए कुल वीजा के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि 1.2 मिलियन वीजा जारी किए गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले साल तक कोविड पूर्व की स्थिति में पहुंचने के आसार

अमेरिकी दूतावास में कांसुलर मामलों के मंत्री काउंसलर डोनाल्ड एल हेफ्लिन ने बताया कि 2023 या 2024 तक वीजा प्रोसेसिंग (Visa processing) की संख्या पूर्व-कोविड -19 स्तर तक पहुंच जाएगा। हेफ्लिन ने कहा, ''कोविड-19 से पहले 12 लाख वीजा जारी किए गए थे। हमें उम्मीद है कि 2023-24 में किसी समय उस स्तर तक पहुंच जाएगा।''

कांसुलर कार्यालय भी पूरे भारत में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहे थे और वीजा प्रोसेसिंग में इन कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि से तेजी आएगी। डोनाल्ड एल हेफ्लिन ने कहा "...वीज़ा प्रोसेसिंग 50 प्रतिशत कर्मचारियों द्वारा किया गया था (कोविड -19 के कारण) .. हम अपने कार्यालयों में और कर्मचारियों को जोड़ेंगे ..हम हैदराबाद में एक नई बड़ी इमारत खोल रहे हैं। नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पहले से ही 100 प्रतिशत कर्मचारी हैं।"

वीज़ा आवेदकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के समाधान के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए वाणिज्य दूतावास के एक प्रश्न पर मंत्री काउंसलर ने कहा कि सभी वाणिज्य दूतावासों के पास पहले से ही एक समर्पित फोन नंबर और साथ ही एक ई-मेल पता है, जिससे वीजा आवेदक अपनी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। .

यहभीपढ़ें:

चीनपाकिस्तानकेउड़ाएगाहोश, टारगेटकोसीधेहिटकरेगाब्रम्होस, IAF नेकियासुपरसोनिकक्रूजमिसाइलका test

योगीसरकारमेंलाउडस्पीकरकौनबजासकता, कौननहीं? जानिएनईगाइडलाइनकेबारेमेंनहींतोहोसकतीहैजेल

जहांगीरपुरीहिंसा: मुख्यआरोपियोंसमेत 5 केखिलाफएनएसए, गृहमंत्रीअमितशाहकाथाआदेश-ठोसकार्रवाईकरें