देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आलीशान जीवनशैली के किस्से हम अकसर सुनते आए हैं। ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में सामने आया है। बताया जाता है कि एक बार जवाहर लाल नेहरू मध्यप्रदेश के दौरे पर भोपाल में राजभवन में ठहरे हुए थे। तब उनके लिए उनकी पसंदीदा सिगरेट मंगाने के लिए विमान को इंदौर भेजा गया था। 

नई दिल्ली. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आलीशान जीवनशैली के किस्से हम अकसर सुनते आए हैं। ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में सामने आया है। बताया जाता है कि एक बार जवाहर लाल नेहरू मध्यप्रदेश के दौरे पर भोपाल में राजभवन में ठहरे हुए थे। तब उनके लिए उनकी पसंदीदा सिगरेट मंगाने के लिए विमान को इंदौर भेजा गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्यप्रदेश राजभवन की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, नेहरू जी भोपाल में थे। वे उस वक्त राजभवन में ठहरे थे। जवाहर लाल नेहरू खाना खाने के बाद सिगरेट पीते थे। लेकिन राजभवन में जब अधिकारियों को पता चला कि उस समय उनकी पसंदीदा सिगरेट एक्सप्रेस 555 नहीं है, तो इसे मंगवाने के लिए तुरंत एक विमान सिगरेट लाने के लिए भोपाल से इंदौर भेजा गया।