कोरोना महामारी अब कई शहरों में ढलान की ओर है। तेजी से संक्रमण का शिकार हुए यूपी में राहत वाले आंकड़े हैं। यूपी के बड़े शहरों में कोरोना एक्टिव केसों में कमी आने लगी है। गुजरात के भी प्रमुख शहरों में कोविड केसों में तेजी से कमी दर्ज की गई है। 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अब कई शहरों में ढलान की ओर है। तेजी से संक्रमण का शिकार हुए यूपी में राहत वाले आंकड़े हैं। यूपी के बड़े शहरों में कोरोना एक्टिव केसों में कमी आने लगी है। गुजरात के भी प्रमुख शहरों में कोविड केसों में तेजी से कमी दर्ज की गई है। 

सूरत और अहमदाबाद में तेजी से आने लगी कमी

Scroll to load tweet…

 

गुजरात का अहमदाबाद और सूरत समेत कई बड़े शहरों में कोविड संक्रमण के सबसे अधिक केस आ रहे थे लेकिन मई के शुरू होते ही संक्रमण में तेजी से कमी आ रही है। एक मई को कोविड के कन्फर्म 5546 केस थे। जोकि पहले से 89 कम हैं। इसी तरह एक्टिव केस में 308 केस कम होने के बाद 3169 केस एक्टिव हैं।
सूरत में पहली मई को 2107 कन्फर्म केस रिपोर्ट किए गए जो पूर्व से 72 कम हैं। जबकि एक्टिव केस महज 37 हैं। इसमें 273 की कमी आई है।

यूपी तेजी से कोरोना से जंग जीतने को अग्रसर

यूपी सबसे अधिक संक्रमित राज्यों की लिस्ट में था। यहां के कई बड़े शहरों में कोविड से त्राहिमाम है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक मई को कोविड के 1746 कन्फर्म केस रिपोर्ट किए गए। इसमें 186 केसों की कमी दर्ज की गई है। 

प्रयागराज में भी अप्रत्याशित कमी कोविड केसों में आई है। 

लखनउ भी तेजी से सामान्य होने की दिशा में है। 

कोविड मैनेजमेंट से महामारी पर जीत हासिल करेंगेः मृत्युंजय कुमार

यूपी मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आॅक्सीजन, दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था से हम यूपी में कोविड को मात देने में सफल हो रहे हैं। राज्य में कोरोना से हालात सुधार की ओर हैं। राज्य के बड़े शहरों में परिणाम सामने आने लगे हैं। यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहली वेव को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया था, दूसरी वेव को भी मात देंगे, लोग धैर्य बनाएं रखे।
 

Scroll to load tweet…

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona