लखनऊ में मंगलवार को राज्य विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई है, जिसके कारण उसका शरीर काफी जल गया है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और लखनऊ के जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को राज्य विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई है, जिसके कारण उसका शरीर काफी जल गया है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और लखनऊ के जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में आत्मदाह की ये घटना ऐसे समय हुई है जब महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर योगी सरकार और पुलिस आलोचना का सामना कर रही है। खासकर, हाथरस की घटना के बाद सरकार बैकफुट पर है। ऐसे में विधानसभा के बाहर एक महिला का इस तरह आग लगाकर जाने देने की कोशिश करना एक बार फिर विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

पुलिस के मुताबिक, ये महिला कौन है और कहां की रहने वाली है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला ने जैसे ही खुद को आग लगाकर जाने देने की कोशिश की, उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

इससे पहले अमेठी की मां-बेटी ने भी किया था आत्मदाह

मालूम हो कि विधानसभा भवन के सामने इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले अमेठी की रहने वाली मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पड़ोसी से नाली को लेकर दोनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने मां-बेटी की गुहार पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद वो आला अफसरों से मिलने लखनऊ पहुंची थीं। इसी दौरान दोनों ने विधानसभा के सामने खुद को आग लगी थी।