लॉकडाउन और दूसरी अन्य पाबंदियों का अच्छा परिणाम सामने आने लगा है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1.26 लाख नए केस मिले। इस बीच कई राज्यों ने 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार काम हो रहा है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देश उबरता जा रहा है। अप्रैल के मध्य से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और दूसरी अन्य पाबंदियां लगना शुरू हो गई थीं। इसका असर अब दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1.26 लाख नए केस मिले। देश का पूरा मई लॉकडाउन में बीता। चूंकि अब संक्रमण की रफ्तार कम हो चुकी है, इसलिए आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने अनलॉक आवश्यक हो जाता है। इस बीच स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी लगातार फोकस बना हुआ है। ऑक्सीजन सप्लाई से लेकर दवाइयों और अन्य मेडिकल सुविधाओं में सुधार की कोशिशें लगातार जारी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं...

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच ने दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जमाखोरी के मामले में आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा का आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड किया। कैंसिलेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंगुल में जिंदल स्टील और पॉवर प्लांट में 270 बेड के कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया।

दिल्ली:  सरकार ने भारतीय शराब और विदेशी शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी। ऑर्डर मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए करना होगा।

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण अभियान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया-आज से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क कोविड टीकाकरण महाभियान प्रारम्भ हो रहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस महाभियान को सफल बनाएं।

गौतमबुद्धनगर: ज़िले में 30 जून तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई। ज़िले की अपर पुलिस उपायुक्त श्रद्धा पांडे ने धारा 144 के तहत दिशानिर्देश जारी किया।

हिमाचल प्रदेश: शिमला में प्रशासन ने दुकानों को 5 घंटे के लिए खोलने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश: यहां कुछ छूट के साथ आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। लखनऊ सहित 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा रहेगा। इनमें बरेली, देवरिया, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, जौनपुर, सोनभद्र और नोएडा शामिल हैं।

मध्य प्रदेश: यहां आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें अभी 5% से ज्यादा संक्रमण वाले और कम संक्रमण वाले जिलों के लिए अनलॉक की अलग-अलग गाइडलाइंस तैयार की गइ है। 

राजस्थान: यहां आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। 30 जून तक शादियां स्थगित रहेंगी। घर पर या कोर्ट मैरिज की जा सकेगी। 

जम्मू-कश्मीर: यहां गाइडलाइन के हिसाब से 31 मई से अनलॉक हो चुका है। 

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल : यहां कोरोना के केसों को देखते हुए 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां 14 अप्रैल से लॉकडाउन चल रहा है। बंगाल में भी 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा।

दिल्ली: दिल्ली में इंडस्ट्रीज आदि को छूट देते हुए 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यानी बंद परिसर में या फिर कंटेनमेंट जोन के बाहर इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों जारी रह सकती हैं।

इन राज्यों में देखें: पंजाब में 10 जून तक के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। बिहार और उत्तराखंड में 8 जून, हिमाचल, हरियाणा तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7 जून, झारखंड में 3 जून, आंध्र प्रदेश में 10 जून, मिजोरम की राजधानी आईजोल में 6 जून, मेघालय के ईस्ट खासी हिल जिले में 7 जून, अरुणाचल के 7 जिलों में 7 जून, मणिपुर के 7 जिलों में 11 जून, जबकि नागालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन रहेगा।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

COVID19pic.twitter.com/aUBtFZxEhX

Scroll to load tweet…

COVID19pic.twitter.com/rOqblnzvo8

Scroll to load tweet…