अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन के भारत दौरे पर हैं। वे सोमवार शाम ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आगरा एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ ने ट्रम्प और अमेरिका की फर्स्ट लेडी का स्वागत किया। इससे पहले ट्रम्प सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां से वे साबरमती आश्रम पहुंचे थे। यहां मेलानिया और ट्रम्प ने चरखा भी चलाया।

अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन के भारत दौरे पर हैं। वे सोमवार शाम ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आगरा एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ ने ट्रम्प और अमेरिका की फर्स्ट लेडी का स्वागत किया। इससे पहले ट्रम्प सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां से वे साबरमती आश्रम पहुंचे थे। यहां मेलानिया और ट्रम्प ने चरखा भी चलाया।

इसके बाद पीएम मोदी और ट्रम्प मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। यहां पीएम मोदी और ट्रम्प ने जनता को संबोधित किया। इससे पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ट्रम्प का स्वागत किया। राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प, बेटी इवांका और दामाद किश्नर भी भारत आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जूते उतारकर आश्रम में गए ट्रम्प-मेलानिया
ट्रम्प 11.40 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अगुआई किया। यहां से वे साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां ़डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ने चरखा भी चलाया। 

मोटेरा में सभा को किया संबोधित
आश्रम से यह काफिला मोटेरा स्टेडियम पहुंचा। स्टेडियम तक ट्रम्प और पीएम मोदी 22 किलोमीटर का रोड शो हुआ। यहां दोनों नेताओं ने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां से ट्रम्प आगरा पहुंचे।

25 फरवरी का कार्यक्रम
25 फरवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रम्प और मेलानिया का स्वागत होगा। 10.45 बजे ट्रम्प और मेलानिया राजघाट जाएंगे। इसके बाद 11.30 बजे दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। मेलानिया ट्रम्प दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल के हैप्पीनेस क्लास का दौरा भी करेंगी। दोपहर 3 बजे ट्रम्प यूएस दूतावास जाएंगे। इसके बाद वे भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। शाम 7 बजे वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज होगा। रात 10 बजे करीब ट्रम्प अमेरिका लौट जाएंगे।

भारत आने वाले 7वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं ट्रम्प
ट्रम्प से पहले 6 अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं। हालांकि, ट्रम्प का यह पहला आधिकारिक दौरा है। डी.आइजनहावर (1959), रिचर्ड निक्सन (1969), जिमी कार्टर (1978), बिल क्लिंटन (2000), जॉर्ज डब्ल्यू बुश (2006), बराक ओबामा (2010 और 2015) भी पहले भारत आ चुके हैं।