गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। महाकाल थाने में तैनात कांस्टेबल विजय राठौर जब उसे गिरफ्तार कर जेल ले जा रहे थे, तो विकास ने धौंस दिखाना शुरू कर दी और अपशब्द बोलने लगा।

उज्जैन. गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। महाकाल थाने में तैनात कांस्टेबल विजय राठौर जब उसे गिरफ्तार कर जेल ले जा रहे थे, तो विकास ने धौंस दिखाना शुरू कर दी और अपशब्द बोलने लगा। गुस्से में आकर विजय ने विकास को थप्पड़ जड़ दिया। इससे विकास और गुस्से में आ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांस्टेबल विजय राठौर ने बताया, जब विकास को थाने लाया गया, वह गुस्से में था। कहने लगा अगर उत्तर प्रदेश में होता तो तुम्हारे घर में आ लगवा देता। तुम्हारे हाथ कटवा देता। तुम्हें बर्बाद कर देता। 

गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों में शामिल थे विजय
मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन में महाकाल मंदिर से गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। विजय भी उन पुलिसकर्मियों में शामिल थे। विजय ने बताया कि जब मैंने उसे हथकड़ी लगाई, तो वह गुस्से में आ गया और अपशब्द कहने लगा। इसलिए विजय को गुस्सा आ गया, उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। विकास ने एक पुलिसकर्मी से कहा था कि उसने कभी हथकड़ी नहीं पहनी। विकास गिरफ्तार होने के बाद लगातार पुलिसकर्मियों को धमकी भी दे रहा था। 

डरे हुए हैं विजय
उज्जैन थाने को जैसे ही विकास दुबे के एनकाउंटर की जानकारी मिली, सभी चौंक गए। हालांकि, कांस्टेबल विजय अभी भी अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, उनकी फोटो टीवी में दिखाई गई, अखबारों में भी छपी। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं विकास का कोई साथी यहां ना छिपा हो, जो उसके परिवार पर हमला कर दे। उन्होंने पुलिस अफसरों से अनुरोध किया है कि उन्हें कुछ समय के हथियार दिया जाए।