मुंबई में यूथ कांग्रेस की बैठक में कुर्सी चली। इसपर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद ने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी के लिए कुर्सी फेंककर लड़ाई चल रही है।

मुंबई। मुंबई में यूथ कांग्रेस की बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता लड़ने लगे। वे एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकने लगे। इस घटना का वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर भाजपा प्रवक्ता शहजाद ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहजाद ने कहा INC (Indian National Congress) का मतलब है आई नीड चेयर। कांग्रेस में हर जगह कुर्सी के लिए लड़ाई है। जहां उन्हें कुर्सी नहीं मिलती है वे एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकने लगते हैं। ऐसा ही मुंबई में यूथ कांग्रेस की बैठक में हुआ।

Scroll to load tweet…

हर जगह कांग्रेस में चल रही कुर्सी की लड़ाई

शहजाद ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हर जगह कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस सिर्फ इस बात पर यकीन करती है कि आई नीड चेयर। यह लोगों के प्रति जवाबदेही पर यकीन नहीं करती। इन्होंने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता से किया वादा तोड़ दिया।

कांग्रेस के नेता पहले निकालें पार्टी जोड़ो यात्रा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं, उन्हें पहले पार्टी जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। कांग्रेस में चेयर की लड़ाई चल रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कुर्सी की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी यही लड़ाई है। कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चेयर की लड़ाई है। यूथ कांग्रेस में भी यह लड़ाई शुरू हो गई है। जिस प्रकार से कांग्रेस नेता श्रीनिवास को बोलने भी नहीं दिया गया और उनको भागना पड़ा। उन्हें पहले पार्टी जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। कम से कम कुर्सी के लालच में जनता को धोखा देने वाले लोग एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकना तो बंद करें। कांग्रेस में केवल सत्ता की लड़ाई है।