MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • वायनाड भूस्खलन को एक सालः 10 तस्वीरों में देखें कैसे लोगों से गुलजार जगह बन गई मौत की घाटी

वायनाड भूस्खलन को एक सालः 10 तस्वीरों में देखें कैसे लोगों से गुलजार जगह बन गई मौत की घाटी

Wayanad Landslide: 30 जुलाई 2024 की रात केरल के वायनाड के मुंडकाई-चुरलमाला में विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसे याद कर आज भी लोग कांप उठते हैं। 298 लोगों को पानी और कीचड़ ने निगल लिया। इस घटना के 1 साल हो गए। 10 तस्वीरों में देखें हादसे की झलकियां...

4 Min read
Author : Vivek Kumar
Published : Jul 30 2025, 06:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
वायनाड भूस्खलन में लापता हुए 32 लोग नहीं मिले
Image Credit : Asianet News

वायनाड भूस्खलन में लापता हुए 32 लोग नहीं मिले

केरल सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वायनाड भूस्खलन में 298 लोगों की मौत हुई। इस हादसे में लापता हुए 32 लोगों का अभी तक पता नहीं चला। दो महीने पहले, सरकार ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र दे दिए गए। सैकड़ों लोग, जो बच गए, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया, अभी भी सदमे में जी रहे हैं।

210
30 जुलाई 2024 की रात मच गई थी चीख-पुकार
Image Credit : Asianet News

30 जुलाई 2024 की रात मच गई थी चीख-पुकार

30 जुलाई 2024 को वनरानी एस्टेट से सटे वन क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। पहाड़ का पानी तेजी से आया और यिरिशमट्टम में पेड़ों और विशाल चट्टानों को बहा ले गया। यिरिशमट्टम में ऐसा लगा जैसे कोई विशाल बांध टूटा हो। चट्टानें और पेड़ जोरदार आवाज के साथ टूट गए। भारी बारिश के बावजूद, विशाल चट्टानें आपस में टकराईं और चिंगारियां बिखरीं। यिरिशमट्टम और मुंडकाई में चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Related image1
Nipah Virus: हर साल मानसून के समय केरल में क्यों फैलता है निपाह वायरस, कैसे बचें
Related image2
Nimisha Priya Case Timeline: केरल की नर्स के साथ 17 साल में क्या-क्या हुआ, क्या थी 2014 की वो एक भूल
310
भूस्खलन ने सबकुछ तबाह कर दिया
Image Credit : Asianet News

भूस्खलन ने सबकुछ तबाह कर दिया

अंधेरे में क्या हुआ, यह कोई समझ ही नहीं पा रहा था। त्रासदी अभी खत्म नहीं हुई थी। भूस्खलन का मलबा मुंडकाई के उस छोटे से झरने पर गिरा, जहां सीतम्मा रहती हैं। शाम 4:10 बजे एक और भूस्खलन हुआ। पहले भूस्खलन से अलग-थलग पड़े घर भी तबाह हो गए, जिससे यह एक बड़ी आपदा बन गई। बाहरी दुनिया को इस आपदा की भयावहता का अंदाजा नहीं था। घने अंधेरे में घटनास्थल पर पहुंचे सभी लोग बेबस थे। यहां तक कि जिन लोगों ने फोन पर मदद की गुहार लगाई थी, उनसे भी बाद में संपर्क नहीं हो सका।

410
लोग कीचड़ में धंसे थे, जान बचाने के लिए चीख रहे थे
Image Credit : Asianet News

लोग कीचड़ में धंसे थे, जान बचाने के लिए चीख रहे थे

सुबह करीब 5.45 बजे रोशनी हुई तो नजारा देखकर सब दंग रह गए। लोग कीचड़ में धंसे हुए थे। अपनी जान बचाने के लिए चीख रहे थे। लाशें कीचड़ में लिपटी पड़ी थीं। अनुमान है कि 48 घंटों में इलाके में 572 मिमी बारिश हुई, लेकिन सिस्टम सटीक चेतावनी देने में नाकाम रहे। दो गांवों में दर्जनों लोगों की जान चली गई।

510
मुंडकाई और चूरलमाला भूस्खलन से बचे लोग कर रहे मानसिक तनाव का सामना
Image Credit : Asianet News

मुंडकाई और चूरलमाला भूस्खलन से बचे लोग कर रहे मानसिक तनाव का सामना

मुंडकाई और चूरलमाला भूस्खलन से बचे ज्यादातर आदिवासी लोग इस आपदा के बाद मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। मेप्पाडी स्थित डॉ. मूपेन मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम (जिसने सबसे ज्यादा लोगों का इलाज किया) ने इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि न सिर्फ पीड़ित, बल्कि बचावकर्मी भी कई तरह की मानसिक समस्याओं के साथ आ रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि उनमें से कई को लंबे समय तक देखभाल की जरूरत है।

610
बैंकों ने नहीं किए कर्ज माफ
Image Credit : Asianet News

बैंकों ने नहीं किए कर्ज माफ

केंद्र सरकार और पीड़ितों के बैंक कर्ज माफ करने के मुद्दे पर लुका-छिपी का खेल खेल रही है। केंद्र सरकार ने आखिरकार हाईकोर्ट को बताया है कि वह दो सप्ताह के भीतर इस पर फैसला लेगी। हालांकि केरल बैंक ने पहले ही अपनी देनदारियां माफ कर दी हैं। पीड़ितों की पीड़ा तभी कम होगी जब ज्यादा कर्ज देने वाले बड़े सरकारी बैंक रियायतें दें।

710
मुंडकाई में एक साल बाद भी सन्नाटा नहीं उतरा
Image Credit : Asianet News

मुंडकाई में एक साल बाद भी सन्नाटा नहीं उतरा

महाविनाश में मौत की घाटी बन चुके मुंडकाई में एक साल बाद भी सन्नाटा नहीं उतरा है। भूस्खलन में बचे लोगों के चले जाने के बाद, यहां की आबादी नाम मात्र की रह गई है।

810
एक साल बाद भी बेघर हैं वायनाड भूस्खलन पीड़ित
Image Credit : Asianet News

एक साल बाद भी बेघर हैं वायनाड भूस्खलन पीड़ित

वायनाड भूस्खलन पीड़ित एक साल बाद भी बेघर हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 5 महीने पहले पीड़ितों के लिए आदर्श घर के निर्माण का उद्घाटन किया था। TOI की रिपोर्ट के अनुसार घर एक महीने में तैयार हो जाएंगे। पेंटिंग का काम चल रहा है।

910
1,662 लोगों के लिए बनाए जा रहे 410 घर
Image Credit : Asianet News

1,662 लोगों के लिए बनाए जा रहे 410 घर

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए टाउनशिप का निर्माण तेजी से चल रहा है। एल्स्टन एस्टेट में 5 जोन में 1,662 लोगों के लिए 410 घर बनाए जा रहे हैं। पहले जोन में 140, दूसरे में 51, तीसरे में 55, चौथे में 51 और 5वें जोन में 113 घर हैं।

1010
प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकते हैं ये घर
Image Credit : Asianet News

प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकते हैं ये घर

1,000 वर्ग फुट में फैली ये एक-मंजिला इमारतें प्राकृतिक आपदाओं को झेलने के लिए डिजाइन की गई हैं। इनकी नींव ऐसी है जो भविष्य में एक अतिरिक्त मंजिल को सहारा दे सके। प्रत्येक घर में एक मास्टर बेडरूम, दो अतिरिक्त कमरे, एक बैठक कक्ष, एक अध्ययन कक्ष, भोजन कक्ष, रसोई और भंडारण क्षेत्र शामिल हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image3
PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Recommended image4
Now Playing
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
Recommended image5
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Related Stories
Recommended image1
Nipah Virus: हर साल मानसून के समय केरल में क्यों फैलता है निपाह वायरस, कैसे बचें
Recommended image2
Nimisha Priya Case Timeline: केरल की नर्स के साथ 17 साल में क्या-क्या हुआ, क्या थी 2014 की वो एक भूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved