राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

नई दिल्ली. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में शीत लहर (Cold Wave) चल रही है तो कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यो में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। 13 जनवरी से शुरू हुआ ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। लगातार कोहरे और बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में कमी दर्ज की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, एमपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर स्तर की ठंड रिकार्ड की जाएगी। रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिक कोहरा दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 21 और 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 22 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। 

राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है।। सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 262 (खराब श्रेणी में) है।

कोहरे के कारण ट्रेनें लेट 
कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी पड़ रहा है।। भारी कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है। नार्दन रेलवे के अनुसार, दिल्ली पहुंचने वाली सात ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं। 

मध्यप्रदेश में भी जोरदार ठंड
दिल्ली के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल में दो दिनों से कोहरा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में जोरदार ठंड के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। एमपी के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में हैं।

इसे भी पढ़ें- Uttrakhand Election 2022: BJP ने हरक सिंह रावत को पार्टी से निकाला, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

जब दो सीटों से चुनाव लड़ता है एक प्रत्याशी, जीत के बाद क्या होता है फैसला... समझें ये गणित