मणिपुर में बाढ़ है या जलप्रलय: तबाही की 5 तस्वीरें, हजारों लोगों ने छोड़ा घर
manipur floods : मणिपुर में बाढ़ से बड़ी तबाही मची हुई है। खेत-खलियान घर और दुकान सब डूब चुके हैं। इंफाल जैसे शहरों में सड़कों पर नावें चलाई जा रही हैं। हाजरों लोग अपने घरों को छोड़ चुके हैं, तो वहीं बाढ़ की तबाही में की लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मणिपुर में बाढ़ ने मचाया तांडव
दिल्ली-पंजाब और हिमाचल के बाद अब बारिश मणिपुर में कहर बरपा रही है। पिछले 48 घंटों से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई शहरों में बाढ़ आ गई है। वहीं जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं। तबाही इतनी भयानक है कि कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है तो दर्जनों लोगों की मौत भी हुई है।
मणिपुर की सारी नदियां खतरे के निशान से ऊपर
मणिपुर में बाढ़ का मंजर इतना भयानक है कि लोग जहां नजर डाल रहे हैं वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे जलप्रलय आ गया हो। मणिपुर में लगातार बारिश के कारण राज्य की सभी नदियां, खासकर इरिल और थौबल जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
खेत-खलियान और दुकान सब डूबे
राजधानी इम्फाल और थौबल जिलों में तो बाढ़ ने तबाही मचा दी है।आलम यह है कि लोग घरों को छोड़कर सेफ जगह पर जा रहे हैं। खेत से लेकर घर और दुकान तक सब में पानी भर चुका है। बाढ़ ने किसानों की धान की फसल को तबाह कर दिया है।
इम्फाल में सड़कों पर चल रही नाव
इम्फाल ईस्ट और थौबल जिलों में बाढ़ से फंसे लोगों को सेना और एनडीआरफ की टीम निकालकर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचा रही है। आलम यह है कि सड़कों पर नाव चल रही हैं।
मणिपुर में नहीं रूकेगी तबाही
बता दें कि मणिपुर में लगातार बारिश का यह तीसरा दिन है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि निचले इलाके और नदी किनारे बसे गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। क्योंकि अभी तीन से चार दिन और बारिश होने की संभावना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.