पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते देश के मैदानी राज्यों में सर्दी का असर बना हुआ है। बारिश ने दिक्कत और बढ़ा दी है। वहीं बंगाल की खाड़ी में उठीं समुद्री हवाओं ने भी झारखंड और आसपास ठिठुरन पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली. पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते देश के मैदानी राज्यों में सर्दी का असर बना हुआ है। बारिश ने दिक्कत और बढ़ा दी है। वहीं बंगाल की खाड़ी में उठीं समुद्री हवाओं ने भी झारखंड और आसपास ठिठुरन पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में दो दिनों तक तेज सर्दी का असर रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित पूरे उत्तरभारत में जबर्दस्त सर्दी रहेगी।

दिल्ली. यहां बुधवार से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है।

हिमाचल-उत्तराखंड, जम्मू-लेह और श्रीनगर: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से शीतलहर चल रही है। इन सभी राज्यों में अगले कुछ दिनों में तापमान माइनस से नीचे रहने की संभावना है। हिमाचल के कुल्लू, शिमला आदि में बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हैं। यहां कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यह आगे भी जारी रह सकती है। हालांकि शिमला मौसम केंद्र के अनुसार यहां 27 से 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। मैदानी इलाकों में आजकल कोहरा छाया रहेगा।

उत्तरप्रदेश-राजस्थान-उत्तरप्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। यहां शीतलहर जारी रहेगी। राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। यहां कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है।

बिहार-झारखंड: बंगाल की खाड़ी में उठी समुद्री हवाओं के चलते यहां सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। बिहार में लगातार टेम्परेचर डाउन है। यहां अगले तीनों दिनों में और तापमान गिरेगा। हालांकि कई इलाकों में धूप निकलेगी। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें
Air Pollution: अरब देशों से आ रही धूलभरी आंधियों ने बिगाड़ी मुंबई की हवा; दिल्ली को भी पीछे छोड़ा
मेरी शान तिरंगा है: माइनस 40 डिग्री में भी जवानों ने शान से फहराया तिरंगा, जानिए देश के मौसम का मिजाज

pic.twitter.com/X34CTOPKPA

Scroll to load tweet…