मौसम फिर से करवट बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने कई राज्यों में मई के शुरुआत तक लू (heat wave) चलने का पूर्वानुमान जताया है। लिहाजा जब भी घर से निकलें, खूब पानी पीएं, सर ढंककर जाएं। 

मौसम डेस्क. मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-NCR सहित उत्तरभारत में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा है। गर्मी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, 28 अप्रैल से लू (heat wave) चल सकती है। इसका असर मई के शुरुआत तक बना रह सकता है। हालांकि 3 मई के बाद इसका असर कम होने की संभावना है। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में टेम्परेचर 2 डिग्री तक उछल सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में लू (heat wave) का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू चल रही है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र और अलग-अलग हिस्सों में फिर से लू चल सकती है। वहीं,स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेलंगाना के भी एक या दो हिस्सों में लू चल सकती है।

मतलब विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 अप्रैल तक लू बनी रह सकती है। जबकि 1 मई तक दिल्ली, 29 अप्रैल तक बिहार, 28-30 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ और 28 अप्रैल को गुजरात के उत्तरी हिस्सों में लू अपना असर दिखाएगी।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
सिक्किम पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

केरल और कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 

इन राज्यों में बीते दिन होती रही बारिश
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। जबकि केरल में हल्की छिटपुट बारिश हुई।

इसके अलावा रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम में आ रहे परिवर्तन की ये हैं 4 वजहें
पहली वजह-
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आसपास के हिस्सों पर सक्रिय बना हुआ है।

दूसरी वजह-उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिम असम के आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है है।

तीसरी वजह-भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्सों तक फैली हुई है।

चौथी वजह-विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ/हवा लगातार एक्टिव है।

यह भी पढ़ें
गर लू लग गई तो ये हैं देशी उपाय, जिन्हें करते ही आपको होने लगेगा फायदा
भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के करें ये उपाय, किड्स को लुभाती हैं ये चीजें