मौसम में अलग-अलग कारणों से आ रहे बदलाव की वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई राज्यों में लू (Heat Wave) का असर बना हुआ है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम डेस्क. भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है। जबकि पश्चिम राजस्थान, पश्चिम झारखंड और दिल्ली के एक या दो हिस्सों में पिछले दिनों लू की स्थिति देखी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब जारी होता लू का अलर्ट
जब किसी भी तटीय क्षेत्र(समुद्र किनारे) का टेम्परेचर 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है, जो सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक हो जाता है। यह स्थिति दो दिन तक एक से अधिक स्थान पर सक्रिय रहे, तो उस क्षेत्र में हीट वेव का अलर्ट जारी किया जाता है। जब तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए, तब भीषण हीट वेव की स्थिति बनती है।

इन राज्यों में बारिश या आंधी की संभावना
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

बारिश के अलावा पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे या हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है।

मौसम में बदलाव की ये हैं कुछ वजहें
पहला:
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर सक्रिय है।

दूसरा: उत्तर पश्चिमी राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

तीसरा: विदर्भ से तेलंगाना होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

चौथा: एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर के मध्य भाग पर एक्टिव है।

पांचवां: एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भागों पर बना दिखाई दे रहा है।

यहां बीते दिन हुई बारिश
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।

सिक्किम और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं। आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें
अभी भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद न रखें, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदलेगा मौसम
Summer Food: गर्मियों में आपको सुपर कूल रखेंगी ये 8 डिश, बीमारियां रहेगी दूर और शरीर को मिलेगी ठंडक