भारतीय मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर का असर भी है। जानिए देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल...

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से देश के कई राज्यों का मौसम बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने कहा है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) का असर दिखाई दे रहा है। अगले कुछ दिनों में दिनों पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में बर्फबारी होने की चेतावनी है। इसी दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हल्की या तेज बारिश के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी तक मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा। जानिए देश का हाल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

-पहाड़ी इलाकों जैसे-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। IMD के अनुसार, 8 जनवरी तक कश्मीर में मध्यम दर्ज की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 

-6 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की या मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है।

-6 जनवरी को दक्षिण राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश अैर पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

-IMD के अनुसार, 10 जनवरी तक दिल्ली में बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ राज्यों में ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR के कई इलाकों उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में बारिश की संभावना है।

- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में 6 जनवरी को हल्की बारिश ने मौसम बदल दिया। यहां टेम्परेचर नीचे गिर गया है।

-राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बिहार में 9 और 10 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। टेम्परेचर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यह 10 जनवरी के बाद स्थिर हो सकता है।

-इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 3-5 जनवरी के बीच सक्रिय रहेगा, जबकि दूसरा 6-से 9 जनवरी के बीच सक्रिय होगा। इससे सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत का मौसम बदलेगा।

-जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते कई राज्यों में शीतलहर का असर है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी के बीच घाटी में फिर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

pic.twitter.com/tzkvIj1ZGO

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
खतरनाक जोजिला दर्रे पर खराब मौसम में भी BRO ने भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट पर 24 घंटे काम करके तोड़ा रिकॉर्ड
IAF ने राजनाथ सिंह को सौंपी बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसे की रिपोर्ट; VIPs के हेलिकॉप्टर को लेकर कुछ सिफारिशें
Weather Report: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, अगले 2-3 दिनों में बारिश के भी आसार