पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में लड़की का जलता हुआ शव मिला है। लड़की को पहले प्रताड़ित किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई।   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) से बर्बारता की ऐसी खबर सामने आई है जिसे जान लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। यहां एक युवती को पहले बेहरमी से प्रताड़ित किया गया। उसके साथ रेप किया गया फिर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव का चेहरा जला दिया ताकि पहचान नहीं हो सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक भाजपा कार्यकर्ता ने लड़की के शव का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने घटना के बारे में जानकारी भी दी है। वीडियो इतना खौफनाक है कि हम दिखा नहीं सकते। वीडियो में एक लड़की का शव दिख रहा है। लड़की के घुटनों को मोड़कर लोहे का एक रॉड फंसाया गया था इसके नीचे से हाथ लाकर लड़की को बांधा गया था। वीडियो में लड़की का चेहरा जलता दिख रहा है। आग की लपट उठकर मानों लड़की के साथ हुए बर्बारता की कहानी सुना रहे हैं। साथ ही धुंआ भी उठता दिख रहा है। वीडियो को देवदत्त माजी ने शेयर किया है।

टीएमसी के लोगों पर माजी ने लगाए आरोप

माजी ने ट्वीट कर बताया कि शव देखने से लग रहा है कि मृतक लड़की हिंदू थी। शव पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के स्वरूपनगर में मिला। उन्होंने इस घटना में टीएमसी के लोगों के हाथ होने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही पीड़ित लड़की के पहचान किए जाने और उसे न्याय दिए जाने का आह्वान किया है। माजी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।