ममता बनर्जी ने सर्वधर्म समभाव रैली निकाली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सर्व धर्म समभाव रैली में सभी धर्मों की सुरक्षा और स्वतंत्रता का संदेश दिया।

Mamata Banerjee Sarva Dharma Sambhav Rally: अयोध्या में जब भव्य समारोह के बीच रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी, उसी समय कोलकाता में ममता बनर्जी ने सर्वधर्म समभाव रैली निकाली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सर्व धर्म समभाव रैली में सभी धर्मों की सुरक्षा और स्वतंत्रता का संदेश दिया। विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं और पार्टी नेताओं के साथ, टीएमसी प्रमुख ने कोलकाता के हाजरा मोड़ से 'संघटी मार्च' शुरू किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कालीघाट मंदिर में पूजा के बाद रैली

ममता बनर्जी ने रैली को शुरू करने के पहले कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं और पार्टी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ने कोलकाता के हाजरा मोड़ से 'संघटी मार्च' शुरू किया। हजारों की भीड़ के साथ ममता बनर्जी सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रही थीं।