पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में कहा है कि लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमित नहीं दी जानी चाहिए।

West Bengal Gang rape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली 23 साल की MBBS छात्रा के साथ शुक्रवार शाम को गैंगरेप हुआ। घटनास्थल कोलकाता से करीब 170 किलोमीटर दूर है। हॉस्पिटल के पीछे सुनसान इलाके में छात्रा के साथ दरिंदगी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कियों को रात में बाहर जाने नहीं दें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी और एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि इस मामले में उनकी सरकार को घसीटना ठीक नहीं है। छात्रा की सुरक्षा उस प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी थी। सीएम ने कहा,

खासकर, रात के समय लड़कियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी। यह चौंकाने वाली घटना है। हम ऐसे अपराधों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी की तलाश कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Scroll to load tweet…

ओडिशा सरकार ने गैंगरेप केस में क्या किया?

ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि हर बार बलात्कार की घटना होने पर उनकी सरकार को ही क्यों निशाना बनाया जाता है। करीब एक महीने पहले की घटना का जिक्र करते हुए (ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था) ममता ने पूछा, "ओडिशा सरकार क्या कार्रवाई कर रही है?"

बेटी को ओडिशा ले जाएंगे माता-पिता

पश्चिम बंगाल में MBBS की जिस छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ वह मूल रूप से ओडिशा की है। उसके पिता ने कहा कि वह अपनी बेटी को वापस घर ले जाएंगे। उन्हें लगता है कि अब यह उसके लिए सुरक्षित नहीं है। एएनआई से छात्रा के पिता ने कहा,

वे उसे यहां कभी भी मार सकते हैं। इसलिए हम उसे वापस ओडिशा ले जाना चाहते हैं। विश्वास उठ गया है। हम नहीं चाहते कि वह बंगाल में रहे। वह ओडिशा में ही अपनी पढ़ाई जारी रखेगी।

ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे छात्रा के माता-पिता ने न्यू टाउनशिप पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई। छात्रा के पिता ने कहा, "मेरी बेटी दर्द में है। वह चल नहीं पा रही। वह बिस्तर पर है।"

यह भी पढ़ें- Durgapur Gangrape Case: बंगाल में आरजी कर जैसी शर्मनाक वारदात, दुर्गापुर में MBBS छात्रा से गैंगरेप

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एस.के. रियाज़ उद्दीन, एस.के. फिरदौस और अप्पू नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल होने के संदेह में एक और व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों का पता मोबाइल फोन टावर डंपिंग विधि से लगाया गया। अपराध में और लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए तलाशी जारी है।

यह भी पढ़ें- Girls Safety: कौन हैं वो खतरे जो अभी भी बालिकाओं को डराते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने चेताया