पश्चिम बंगाल के बसंती में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी का सिर काटकर थाने में सरेंडर किया। पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते हुई इस घटना से इलाके में दहशत है।

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में शनिवार को ऐसी घटना घटी जिसे देख लोग सकते में पड़ गए। एक व्यक्ति एक हाथ में महिला का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में बड़ा चाकू लिए हुए था। जिसने भी देखा उसके प्राण सूख गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतका की पहचान सती मंडल के रूप में हुई है। आरोपी का नाम बिमल मंडल है। सति मंडल बिमल मंडल के बड़े भाई की पत्नी थी। दोनों बसंती प्रखंड के भरतगढ़ के निवासी थे। चश्मदीदों ने बताया कि सति मंडल और बिमल मंडल खेत में झगड़ा कर रहे थे। अचानक बिमल ने बड़ा चाकू निकाला और सति मंडल पर हमला कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद बिमल ने उसके सिर को धड़ से अलग किया और सरेंडर करने के लिए स्थानीय थाना की ओर चल पड़ा।

पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

बिमल अपने साथ भाभी का सिर और हथियार ले गया। उसने धड़ को खेत में ही छोड़ दिया। बारुईपुर के एसपी पलब चंद्र धाली ने बताया है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद आरोपी का बेटा फरार हो गया। आरोपी की पत्नी को अनौपचारिक रूप से घर में नजरबंद किया गया है। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते समय बिमल मंडल के चेहरे पर कोई पश्चाताप नहीं था।

चिल्लाकर कह रहा था आरोपी, वर्षों के अन्याय का लिया बदला

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी पुलिस थाने जाते समय पीड़िता और उसके पति को गालियां दे रहा था। वह चिल्लाकर कह रहा था कि उसने वर्षों तक अपने साथ हुए अन्याय का बदला लिया है। वह इतना अधिक गुस्से में था कि कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं कर सका।