लोकसभा की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जब लोकसभा विजिटर्स गैलरी से सदन में कूदे तो सांसदों ने इन्हें पकड़ने की सोची तभी इन्होंने जूते से गैस निकालकर फेंक दिया। 

Lok Sabha Security Breach. लोकसभा की सुरक्षा में सेंधमारी करके सदन में गैस फेंकने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेन आरोपी का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है, जो कि मैसूरू के बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास पर अंदर आया। इसका एक और साथी पकड़ा गया है। वहीं बाहर प्रोटेस्ट करने वाले दो लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। इनमें से एक का नाम अनमोल शिंदे पुत्र धनराज शिंदे निवासी महाराष्ट्र लातूर बताया जा रहा है। जबकि दूसरी महिला है जिसका नाम नीलम है और इसकी उम्र 42 साल है। नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। दोनों को जब पुलिस बाहर पकड़कर ले आई तो इन्होंने तानाशाही बंद करो, संविंधान बचाओ। जय भीम, जय भारत का नारा लगाया। फिलहाल मामले में इनसे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने सागर शर्मा नाम के व्यक्ति को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने सागर शर्मा नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है और माना जा रहा है कि लोकसभा में हड़कंप मचाने का काम किया है। सागर शर्मा ने मैसूर के सांसद प्रताप सिन्हा के सिक्योरिटी पास से एंट्री पाई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सागर शर्मा ही इस पूरे घटनाक्रम का मेन आरोपी है। इसके अलावा नीलम कौर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

तानाशाही बंद का लगाया नारा

पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया है और जब वे बाहर निकले तो नारा लगाते निकले कि तानाशाही बंद करो। इसमें एक महिला और एक पुरूष है। महिला नारा लगा रही है जब भीम, जय भारत। संविधान की रक्षा करो, तानाशाही बंद करो।

Scroll to load tweet…

संसद पर हमले की बरसी मना रहा देश

अब से 22 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला किया गया था। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने भारत की संसद पर हमला किया था। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई थी। आज ही पीएम मोदी ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है और आाज ही के दिन इस तरह से सुरक्षा में चूक ने फिर से आतंकी हमले की यादें ताजा कर दीं।

यह भी पढ़ें

Big Breaking: लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, अज्ञात व्यक्ति विजिटर्स गैलरी से कूदा, तानाशाही बंद करो का लगाया नारा-देखें वीडियो