MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद मोर्चा संभालने वाली पूर्व आईआरएस अफसर सुनीता केजरीवाल की कहानी...

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद मोर्चा संभालने वाली पूर्व आईआरएस अफसर सुनीता केजरीवाल की कहानी...

Sunita Kejriwal story: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी का एक सशक्त चेहरा बनकर उभरी उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की चर्चा हर ओर है। विरोधी भी उनको दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बताने लगे हैं। 

2 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Mar 29 2024, 05:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? ऐसे तमाम सवाल आम आदमी पार्टी की ओर उछाले जा रहे हैं। इन सवालों के बीच एक चेहरा सामने आ रहा है जो जेल से बाहर तक अरविंद केजरीवाल की दूत बनकर उनकी बातें जनता तक पहुंचा रही है।

28
Image Credit : Asianet News

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी बातों को, उनके फैसले को केजरीवाल की प्रवक्ता की तरह सुनीता केजरीवाल सामने रख रही हैं। वह लगातार अरविंद केजरीवाल की ओर से बयान दे रही हैं, उनके संदेश पढ़ रहीं हैं।

38
Image Credit : Asianet News

शुक्रवार को सुनीता केजरीवाल ने आप प्रमुख की ओर से तीसरा वीडियो जारी किया। इस वीडियो के माध्यम से सुनीता केजरीवाल ने केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान की घोषणा की। उन्होंने व्हाट्सएप नंबर भी साझा कर लोगों से संदेश साझा करने का अनुरोध किया।

48
Image Credit : Asianet News

सुनीता केजरीवाल एक पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं। सुनीता केजरीवाल ने करीब 22 साल तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम किया है।

58
Image Credit : Asianet News

सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में भोपाल में हुई थी। सुनीता केजरीवाल 1994 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं तो अरविंद केजरीवाल उनसे एक साल जूनियर 1995 बैच के आईआरएस हैं।

हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। सुनीता केजरीवाल ने भी 2016 में वीआरएस ले लिया था।

68
Image Credit : Asianet News

सुनीता केजरीवाल की आखिरी पोस्टिंग इनकम टैक्स अपीलेंट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) में थी। यहां वह इनकम टैक्स कमिश्नर के रूप में कार्यरत थीं।

78
Image Credit : @ArvindKejriwal

सुनीता, अपने पति अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक यात्रा में हर पाल साथ रहीं। इंडियन अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान और आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों में उन्हें अक्सर अरविंद केजरीवाल के साथ देखा जाता था।

88
Image Credit : X- AAP

पीएम मोदी के खिलाफ 2014 में केजरीवाल जब चुनाव लड़े थे तो सुनीता केजरीवाल बनारस में प्रचार करते नजर आई थी। अपने पति अरविंद केजरीवाल का प्रचार करने के लिए सुनीता केजरीवाल ने नौकरी से छुट्टी ले रखी थी।

अरविंद केजरीवाल ने हर मौके पर पत्नी सुनीता केजरीवाल को साथ देने के लिए शुक्रिया अदा करना नहीं भूला। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की। यहां 70 विधानसभा सीटों में 67 सीटों पर आप विधायक जीते। इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट किया:'हमेशा वहां मौजूद रहने के लिए आपका शुक्रिया सुनीता।'

यह भी पढ़ें:

'केजरीवाल को आशीर्वाद', दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुरू किया व्हाट्सएप अभियान, जानें क्या है खास?

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Union Budget 2026 Live Updates: किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए क्या खास? कौन-सी स्कीम बदलेगी गेम? FM निर्मला सीतारमण के भाषण से पहले बढ़ी धड़कनें
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
बिना बिजली-बिना मशीन! 40 रुपये का कार्ड बताएगा दूध असली है या नकली-UP के युवक का कमाल
Recommended image4
Gold Silver Crash: एक दिन में चांदी ₹1.06 लाख टूटी, सोना ₹20 हजार सस्ता-अचानक क्यों गिरे रेट?
Recommended image5
Dog Attack: 50 से ज्यादा टांके, चेहरा पूरी तरह खराब..कुत्तों के आतंक की ये तस्वीर बेहद डरावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved